एक्सप्लोरर

सर्विस सेक्टर के लिए मोदी सरकार ला सकती है नए नियम, वर्क फ्रॉम होम कल्चर को मिलेगा बढ़ावा

श्रम मंत्रालय की ओर से सर्विस सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए मॉडल स्टेंडिंग ऑर्डर लाए जाने पर विचार हो रहा है. इसमें काम करने के तरीके को और लचीला बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण ऑफिस में वर्क कल्चर को लेकर काफी बदलाव देखने को मिला है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कार्यस्थलों पर वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी दी जा रही है. इसके तहत कर्मचारी अपना ऑफिस का काम घर से ही कर सकते हैं. वहीं अब सरकार ऐसे नियम लाने पर विचार कर रही है, जिसके तहत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के विकल्प को चुनने का मौका मिल सकेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार सर्विस सेक्टर के लिए नए नियमों को लाने पर विचार कर रही है. नए नियमों में काम के समय में लचीलापन और वर्क फ्रॉम होम का विकल्प भी शामिल है. इसको लेकर श्रम मंत्रालय की ओर से इस मॉडल स्टेंडिंग ऑर्डर को जल्द पब्लिक फीडबैक के लिए जारी किया जा सकता है.

वर्क फ्रॉम होम के विकल्प पर विचार

दरअसल, श्रम मंत्रालय की ओर से सर्विस सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए मॉडल स्टेंडिंग ऑर्डर लाए जाने पर विचार हो रहा है. इसमें काम करने के तरीके को और लचीला बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है. नए नियमों में एक हफ्ते में 48 घंटे काम करने के साथ ही काम करने के तरीके को आसान बनाने पर चर्चा हो रही है. काम को आसान बनाने के लिए वर्क फ्रॉम होम के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है. सर्विस सेक्टर के लिए पहले मॉडल स्टेंडिंग ऑर्डर नहीं था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रम सचिव अपूर्वा चंद्रा का कहना है कि 48 घंटे की साप्ताहिक वर्किंग ऑवर लिमिट रहेगी लेकिन आप जो भी काम करना चाहते हैं, उसके लिए लचीलापन रहेगा. काम करने के तरीके में लचीलेपन और घर से काम करने के विकल्प को इसमें शामिल किया जाएगा.

कानूनी गाइडलाइन

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक विशेषज्ञों ने कहा कि मॉडल स्टेंडिंग ऑर्डर एक कानूनी गाइडलाइन की तरह होगा. यह कर्मचारी और नियोक्त दोनों पर लागू होंगी. इसमें अपने काम को कहां किया जाना है, इसको चुनने का मौका मिलेगा. पूरी तरह वर्क फ्रॉम होम, हाइब्रिड वर्क फ्रॉम होम या ऑफिस से काम करने का विकल्प इसमें शामिल रहेगा.

यह भी पढ़ें: आसान नहीं रहा 'वर्क फ्रॉम होम', भारतीयों के काम करने के घंटों में हुआ इतना इजाफा-सर्वे में सामने आया दिल्ली सरकार के आधे स्टाफ को 31 दिसंबर तक वर्क फ्रॉम होम, LG ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget