एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने जारी किये बिजली से जुडे नए नियम, अब 7 दिन में मिलेगा नया कनेक्शन, 24 घंटे मिलेगी बिजली

बिजली से जुड़े नए नियमों के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि अब कोई भी ग्राहक बिना बिजली के नहीं होगा. दरअसल सरकार ने हर घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. बिजली वितरण कंपनियों को भी तय मानक के अनुसार ही सेवाएं देनी अनिवार्य है.

केंद्र सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को और ज्यादा सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. सरकार के नए नियमों के मुताबिक अब बिजली कनेक्शन जारी करने, बिजली बिलों का भुगतान की सुविधा और बिजली सप्लाई के लिए उपभोक्ता के ऊर्जा अधिकार तय कर दिए गए हैं. गौरतलब है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बिजली उपभोक्ताओं के लिए मानक तय किए गए हों. बिजली मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए नियम ग्राहकों के अधिकार से संबंधित हैं.

हर घर को मिलेगी बिजली

सरकार के नए नियमों के अनुसार बिजली सप्लाई के बारे में ग्राहकों के पास बिजली वितरण कंपनियों से न्यूनतम मानक सर्विस हासिल करने का अधिकार है. वहीं नए नियमों के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि अब कोई भी ग्राहक बिना बिजली के नहीं होगा. दरअसल सरकार ने हर घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

नियमों का पालन न करने पर लगेगा जुर्माना

बिजली वितरण कंपनियों को भी तय मानक के अनुसार ही सेवाएं देनी अनिवार्य है. अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उन पर जुर्माने का प्रावधान है. नए नियमों के तहत हर वितरण इकाइयों का यह कर्तव्य भी है कि वे विद्युत कानून के प्रावधानों के अनुसार बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी करें.उन्होंने कहा कि बिजली वितरण कंपनियां चाहे सरकारी हो या निजी सभी का एकाधिकार है जबकि दूसरी तरफ ग्राहको के पास कोई विकल्प नहीं है. इसलिए यह जरूरी है कि उपभोक्ताओ के अधिकारों को उल्लेखित करने वाले नियम एवं वस्वस्था कायम हो ताकि उसे प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके.

नए कनेक्शन के लिए घर बैठे किया जा सकता है आवेदन

बता दें कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के मद्देनजर बिजली कनेक्शन को लेकर नियमों में बदलाव किए गए हैं. इन नियमों के मुताबिक नए कनेक्शन के लिए अब मानक प्रक्रिया लागू की गई है. वहीं नए कनेक्शन के लिए घर बैठे ही ग्राहक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नए कनेक्शन को लेकर नए प्रावधान किए गए हैं.

7 दिन के अंदर देना होगा नया बिजली कनेक्शन

इसके अलावा बिजली वितरण कंपनियों को महानगरों में नए बिजली कनेक्शन के आवेदन के साथ 7 दिन के भीतर कनेक्शन देना अनिवार्य होगा. नगर पालिका में नए कनेक्शन या फिर उसमें किसी तरह के सुधार के लिए 15 दिन की समयसीमा निर्धारित की गई है. वहीं ग्रामीण इलाकों के लिए 30 दिन के अंदर कनेक्शन देना अनिवार्य किया गया है.

बिना मीटर के नहीं दिया जाएगा नया कनेक्शन

नए नियमों में यह भी तय किया गया है कि कोई भी नया बिजला कनेक्शन बिना मीटर के नहीं दिया जाएगा. बिजली मीटर स्मार्ट या प्रीपेमेंट मीटर दिया जाएगा. इसके साथ ही हर जगह ग्राहकों के पास ऑनलाइन या ऑफलाइन बिल भुगतान का ऑप्शन भी दिया जाएगा. वहीं बिलों का पहले से भुगतान का भी प्रावधान दिया गया है. इसके अलावा बिजली वितरण कंपनियां सभी ग्राहकों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराएंगी.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: देश में कोरोना के करीब 24 हजार नए केस, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3 लाख से नीचे

प्रयागराज: IFFCO प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, दो अफसरों की मौत, 20 से ज्यादा कर्मचारी बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
CJP Protest News LIVE: 'आपने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश क्यों नहीं की', अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
LIVE: 'सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने की कोशिश क्यों नहीं की', दीपके ने PM से पूछा
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget