एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में कोरोना के करीब 24 हजार नए केस, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3 लाख से नीचे

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के करीब 24 हजार संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं करीब 27 हजार कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा चुका है. देश में फिलहाल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख से कम बनी हुई है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसके साथ ही कोरोना के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला भी जारी है. इस बीच एक बार फिर 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के करीब 24 हजार संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं करीब 27 हजार कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा चुका है. देश में फिलहाल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख से कम बनी हुई है.

देश में 22 दिसंबर को करीब 6 महीने बाद पहली बार कोरोना वायरस के नए मामले 20 हजार से कम दर्ज किए गए थे. हालांकि आज फिर से इनमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में 23950 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,99,066 हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ा है. देश में कोरोना से संक्रमित हुए 26895 और मरीज रिकवर हो चुके हैं. इसके साथ ही अब तक 96,63,382 मरीजों का इलाज किया जा चुका है.

वहीं देश में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 333 मरीजों की जान जा चुकी है. अब तक देश में 1,46,444 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या तीन लाख से नीचे आ चुकी है. फिलहाल देश में 2,89,240 एक्टिव कोरोना वायरस के मरीज हैं. वहीं अब तक देश में कोरोना के 16,42,68,721 सैंपल जांच किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 10,98,164 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं.

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. महाराष्ट्र में 19 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इसके बाद कर्नाटक में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. कर्नाटक में 9.1 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 6.18 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दावा, भारत में जल्द आएगी रूस में बनी कोरोना वैक्सीन, बांटने के लिए तैयारियां पूरी कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर तेलंगाना में अलर्ट, 15 दिसंबर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की होगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget