एक्सप्लोरर

Mock Drill के कारण क्या सड़कों पर आने-जाने पर लगेगा प्रतिबंध? जानें मॉक ड्रिल से जुड़े 5 सवालों के जवाब

Union Home Ministry Order : गृह मंत्रालय ने सोमवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है. कई जगहों पर मॉक ड्रिल के साथ ब्लैकआउट का भी अभ्यास किया जाएगा.

Mock Drills across India : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव चरम पर पहुंच गया है. इसी बीच देश में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में बुधवार (7 मई) को सिविल मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है, जिसे लेकर मंगलवार (6 मई) को कई जगहों पर मॉक ड्रिल की तैयारियां देखने को मिली. हालांकि, देशभर में इस मॉक ड्रिल को लेकर आम लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल, साल 1971 के बाद यह पहली बार होगा कि आम लोग युद्ध के संकट से बचने की रिहर्सल करेंगे. इसे लेकर काफी लोग उत्साहित हैं तो काफी लोग इस मॉक ड्रिल को लेकर कंफ्यूज हैं. लोगों को यह समझ नहीं आ रहा जब देशभर में मॉक ड्रिल कराई जाएगी तो क्या उस दौरान सड़कों पर आने-जाने पर रोक रहेगी? ऑफिस खुलेंगे या बंद रहेंगे? दुकान-बाजार खुलेंगे या नहीं? मेट्रो और रेल सेवा चलेगी या नहीं? और क्या यह मॉक ड्रिल गांवों में भी होगी?

हालांकि, हम लोगों के मन में उठ रही सारी शंकाओं को दूर कर देंगे. आइए जानते हैं कि किन जगहों पर कितने बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा.

कहां और कब होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह मॉक ड्रिल ग्रामीण स्तर तक होनी है. हालांकि बुधवार को सभी स्कूल, बाजार, ऑफिस सब खुले रहेंगे और रेल और मेट्रो सेवा भी जारी रहेगी. लेकिन इस दौरान लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

  • देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (7 मई) को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा और शाम 7 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा.
  • वहीं, मुंबई में बुधवार शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी. मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर लगे 60 सायरन बजाए जाएंगे. दक्षिण मुंबई के एक मैदान में लोगों को इकट्ठा करक उन्हें युद्ध जैसे हालात में अपना बचाव करने के तरीके बताए जाएंगे. हालांकि, पूरी मुंबई में ब्लैकआउट होने के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
  • बिहार में अलग-अलग जिलों में भी बुधवार शाम 7 बजे से 7:10 बजे तक ब्लैकआउट होगा. इस दौरान सभी लाइटों को बुझाकर युद्ध के हालात में बचाव के तरीके बताए जाएंगे और 80 जगहों पर सायरन भी बजाए जाएंगे.
  • लखनऊ में हवाई हमले के सायरन बजाने के साथ भीड़ नियंत्रण करने का अभ्यास किया जाएगा. यूपी में कुल 19 हाई रिस्क वाले जगहों को चिन्हित किया गया है.
  • मिजोरम में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगा.
  • नागालैंड में 10 सिविल जजों की रक्षा में शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल किया जाएगा.
  • पश्चिम बंगाल में सुरक्षा तैयारियों को जायजा लेने के लिए बुधवार से अगले एक सप्ताह तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. कोलकाता के 90 प्रमुख इमारतों में सायरन इंस्टॉल किए गए हैं.
  • तमिलनाडु के मद्रास एटॉमिक पावर स्टेशन, चेंगलपट्टु जिले में और चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट पर शाम 4 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा.
  • कर्नाटक के राजधानी बेंगलुरु, करवर और रायचुर जिले में बुधवार को शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget