एक्सप्लोरर

दिल्ली में मॉब लिंचिंग: चोर समझकर भीड़ ने की युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

दिल्ली के अमन विहार इलाके में महेंद्र नाम के व्यक्ति के घर एक युवक को देखा गया. सुबह करीब पांच बजे महेंद्र के घर में कोई घुसा. परिवार के शोर मचाने पर युवक भागा. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और फिर खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई.

नई दिल्ली: कहीं और से नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली से मॉब लिंचिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. राजधानी के अमन विहार इलाके में लोगों ने पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी. भीड़ को शक था कि पकड़ा गया व्यक्ति एक चोर है. अमन विहार में ये वारदात उस वक्त हुई जब युवक कथित तौर पर एक घर में घुसा हुआ था. राजेश नाम के इस युवक से लोगों ने कोई पूछताछ नहीं की और चोर समझकर उसे पीटने लगे जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि अमन विहार इलाके में महेंद्र नाम के व्यक्ति के घर एक युवक को देखा गया जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो सुबह पांच बजे के करीब महेंद्र के घर में घुसा था. परिवार के शोर मचाने पर युवक भागा खड़ा हुआ. लेकिन स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और फिर खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की.

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने रामलाल, महेंद्र और सुनील को गिराफ्तारी कर लिया. मृतक राजेश के परिवार का आरोप है कि करीब 1 महीने पहले दिवाली पर हुए झगड़े के बाद से ही राजेश को कई बार धमकियां दी जा रही थी.

महेंद्र नाम का व्यक्ति राजेश को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था, क्योंकि राजेश चाकू बाजी के एक मामले में गवाह भी था. पिता का आरोप है कि राजेश को नशे की लत थी और वो पास के घर से शराब लेने के लिए गया था. वहीं उसके साथ इस वारदात को अंजाम दे दिया गया जो कि एक सोची-समझी साजिश के तहत ये किया गया है.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और लगातार पूछताछ जारी है. मृतक के एक साथी पर भी पुलिस ने घर में घुसने और छोरी की नाकाम कोशिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है जिनको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार इलाके में पूछताछ कर रही है.

ये भी देखें

दिल्ली किसान रैली: अन्नदाताओं के प्रदर्शन से जुड़ी हर एक जरूरी बात जो आपको मालूम होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget