एक्सप्लोरर

Aarey Metro Shed: मेट्रो कार शेड विवाद में उतरे अमित ठाकरे, शिंदे सरकार से पुनर्विचार करने का किया आग्रह

Amit Thackeray: एमएनएस चीफ राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार के पहले ही फैसले पर सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट को शिंदे सरकार से वापस लेने का आग्रह किया

Amit Thackeray: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इतने दिनों से चल रही शिवसेना (Shiv Sena) की लड़ाई के बात सत्ता परिवर्तन हुआ लेकिन मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनने के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की सरकार के पहले ही फैसले पर सवाल उठने लगे हैं. ये सवाल एमएनएस (MNS) चीफ राज ठाकरे (Raj Thackeray) के बेटे अमित ठाकरे (Amit Thackeray) ने उठाए हैं. उन्होंने आरे मेट्रो कार शेड (Aarey Metro Car Shed) को लेकर सवाल उठाए हैं.

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि नई सरकार का नया फैसला मेरे और असंख्य पर्यावरण कार्यकर्ताओं और प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला है. राज्य के युवाओं ने पहले इस कदम के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया था. कुछ को जेल में भी डाल दिया गया था. एमएनएस की छात्र शाखा के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने आगे कहा कि विकास समय की जरूरत है लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं.

आरे मेट्रो शेड प्रोजेक्ट पर पुनर्विचार करने का किया अनुरोध

जूनियर ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमें निश्चित रूप से विकास की आवश्यकता है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं. अगर हमारा पर्यावरण पूरी तरह से नष्ट हो गया है तो राजनीति या शासन करने के लिए कोई नहीं बचेगा. राजनेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से आरे मेट्रो कार शेड से संबंधित अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करता हूं.

आदित्य ठाकरे ने भी उठाए सवाल

पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने रविवार को आरे मेट्रो कारशेड परियोजना (Metro Car Shed Project) को हरी झंदी नहीं देने की राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से अपील की. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं नम्रतापूर्वक नई सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करता हूं. हमारे प्रति अपने नफरत को हमारे प्रिय मुंबई पर मत निकालो. ये ट्वीट उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) के स्पीकर के चुनाव के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होने से पहले किया.

ये भी पढ़ें: Mumbai News: पर्यावरण प्रेमियों ने आरे वन क्षेत्र को बचाने के लिए प्रदर्शन का किया आह्वान, ये है वजह

ये भी पढ़ें: Metro Line 3 Car Shed News: 'मेट्रो कारशेड का निर्माण मुंबईकरों की सेहत के साथ खिलवाड़' कांग्रेस ने की शिंदे सरकार की आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget