एक्सप्लोरर

Mumbai: नालियों की सफाई ना कराने पर विधायक Dilip Lande ने कॉन्ट्रेक्टर को सड़क पर बिठवाया, सिर पर डलवाया कचरा

मुंबई में हफ्तेभर से भारी बारिश हो रही है. इस वजह से सड़कों पर जगह जगह बारिश का पानी जमा हो गया है. इसी बीच अंधेरी चांदिवली इलाके से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कॉन्ट्रेक्टर को ही नाले के कचरे में बैठा दिया. उन्होंने कहा कि कई दिनों से कांट्रेक्टर को नालियों की सफाई करने के लिए कहा जा रहा था लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहा था.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हफ्तेभर से बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जगहों पर पानी भरने की तस्वीरें सामने आ रही हैं. नाली की सफाई को लेकर विपक्षी नेता शिवसेना पर निशाना भी लगा रहे हैं. इसी बीच अंधेरी चांदिवली इलाके से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कॉन्ट्रेक्टर को ही नाले के कचरे में बैठा दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो चांदिवली के संजय नगर इलाके का है, जहां पर बड़ी मात्रा में नालों में कचरा जमा होने के चलते पानी सड़क पर बह रहा है. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद विधायक मौके पर पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि कांट्रेक्टर को यहां सफाई का काम दिया गया था लेकिन उसने अपना काम ईमानदारी से नहीं किया. इसलिए सबक सिखाने के लिए विधायक ने उसके साथ ऐसा व्यवहार किया. कांट्रेक्टर के मौके पर पहुंचते ही उन्होंने उसे कीचड़ वाली सड़क पर बैठा दिया. कांट्रेक्टर के बैठने के बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से उसके ऊपर कचरा फेंकने का आदेश दिया. इस मामले पर सफाई देते हुए विधायक ने कहा, "मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कांट्रेक्टर ने अपना काम ठीक से नहीं किया था. स्थानीय लोगों को सड़क पर पानी बहने से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था. मैं कई दिनों से उसे जलजमाव की समस्या को ठीक करने के लिए बोल रहा था लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहा था." 

कांट्रेक्टर को ठीक से काम ना करने की मिली सजा-विधायक

उन्होंने आगे कहा, "लोगों ने मुझपर भरोसा जताकर मुझे विधायक बनाया है. मैं शिवसैनिकों को लेकर रास्ते पर गटर साफ करने आया. मैं खुद 4-5 दिन से गटर की सफाई कर रहा हूं. कांट्रेक्टर ने ठीक से काम नहीं किया, इसलिए उसे पकड़कर यहां लाया हूं. जिस कचरे और गंदगी में से लोग जा रहे थे, उसी में उसे बिठाया और जिम्मेदारी का एहसास कराया है." बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. 

हालांकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में अब पानी की किल्लत, टैंकर को आता देख पाइप लेकर दौड़ पड़ते हैं लोग

Delhi Unlock: दिल्ली में कल से सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टॉरेंट खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 'तोड़ा भरोसा'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget