एक्सप्लोरर

बग़ैर कुछ गंवाए भारत ने चीन को दिखा दिया आईना

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सितंबर 2020 से लगातार सैन्य और राजनयिक स्तर पर दोनों पक्षों में कई बार बातचीत हुई कि इस डिसइंगेजमेंट का परस्पर स्वीकार्य करने का तरीका निकाला जाए. अभी तक वरिष्ठ कमांडर के स्तर पर 9 राउंड की बातचीत हो चुकी है.

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख की पैंगोंग झील से अपनी सेना पीछे हटाने के लिये चीन को राजी कर लेना,उतना आसान नहीं था. लेकिन भारत ने कुटनीतिक प्रयासों के साथ ही सैन्य स्तर पर सारी ताकत इस पर लगा रखी थी कि अपनी एक इंच जमीन गंवाए बगैर चीन को अपनी सेना पीछे हटाने के लिए मजबूर किया जाये. आखिरकार भारत को इसमें कामयाबी मिली.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियासी तौर भले ही इसे जीत बताया है,पर सही मायने में यह हमारी विदेश नीति और सैन्य स्तर पर अपनाए गये दूरदर्शी प्रयासों का नतीजा है. कह सकते हैं कि कुछ गंवाये बगैर हमने चीन को आईना दिखा दिया है.

अगले एक-दो दिन में भारत और चीन के कोर कमाण्डरों के बीच होने वाली वार्ता के बाद दोनों देश चरणबद्ध तरीके से अपनी सेनाओं को पीछे हटाएंगे. यह दसवें दौर की वार्ता होगी और इस समझौते के तहत LAC पर स्टेटस को यानी अप्रैल 2020 वाली स्थिति को बरकरार रखा जाएगा.भारत के लिये यही सबसे बड़ी उपलब्धि है क्योंकि पिछले नौ महीने से राजनीतिक दलों समेत जनमानस के दिमाग में भी यही बात थी कि चीन ने पूर्वी लद्दाख में हमारी कई किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है और वह पीछे हटने को तैयार नहीं है.यही वजह है कि आज राजनाथ ने राज्यसभा में इस पहलू पर खास जोर दिया कि भारत ने बगैर किसी नुकसान के चीन को इस समझौते के लिए राजी किया है.

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सितंबर 2020 से लगातार सैन्य और राजनयिक स्तर पर दोनों पक्षों में कई बार बातचीत हुई कि इस डिसइंगेजमेंट का परस्पर स्वीकार्य करने का तरीका निकाला जाए. अभी तक वरिष्ठ कमांडर के स्तर पर 9 राउंड की बातचीत हो चुकी है.

विभिन्न स्तरों पर चीन के साथ हुई वार्ता के दौरान सबसे अहम उपलब्धि यह रही कि इस बातचीत में हमने कुछ भी खोया नहीं है. बता दें कि पैंगोंग झील कुदरत का एक नायाब तोहफा है और 1962 से ही चीन इस पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश करता रहा है.आमीर खान की फ़िल्म "थ्री इडियट्स" का बड़ा हिस्सा इस झील के आसपास ही फिल्माया गया है..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget