एक्सप्लोरर

पनामा भेजे गए अवैध भारतीय प्रवासी! विदेश मंत्रालय ने बताया कब होगी वापसी

MEA On Indians Held In Panama: अमेरिका से निर्वासित एक भारतीय समूह के सुरक्षित रूप से पनामा पहुंचने की जानकारी पनामा सरकार ने भारत को दी थी.

Illegal Immigration: अमेरिका से निर्वासित एक भारतीय समूह पनामा पहुंचा है. इनकी वापसी को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है. शुक्रवार (21 फरवरी, 2025) को विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका निर्वासित लोगों की भारत की नागरिकता सत्यापित कर रहा है, ये प्रक्रिया खत्म होन के बाद इन्हें वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी.

पनामा सिटी में निर्वासित किए गए लोगों में लगभग 50 लोग भारतीय बताए जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वीकली मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि पनामा में भारतीय दूतावास भारतीय निर्वासितों की पहचान सत्यापित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. उन्होंने कहा, "मेरी समझ से एक बार जब हम निश्चित हो जाएंगे कि वे भारतीय नागरिक हैं तो उनके घर लौटने की व्यवस्था की जाएगी."

अमेरिका देगा ऑपरेशन का खर्चा

जायसवाल ने कहा कि अमेरिका एक ब्रिज अरेंजमेंट के तहत पनामा और कोस्टा रिका के लिए निर्वासन उड़ानें संचालित कर रहा है, जिसके तहत मध्य अमेरिका निर्वासित लोगों के लिए सर्विस करने के लिए सहमत हुए हैं, जबकि अमेरिका ऑपरेशन का सारा खर्च वहन करेगा.

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अमेरिका से निर्वासित एक भारतीय समूह के सुरक्षित रूप से पनामा पहुंचने की जानकारी पनामा सरकार ने भारत को दी थी. पनामा में मौजूद 'भारतीय मिशन' स्थानीय सरकार के साथ मिलकर निर्वासितों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है. पनामा, कोस्टा रिका और निकारागुआ में स्थित भारतीय दूतावास ने बीते दिन गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की.

हालांकि, इसमें पनामा पहुंचे भारतीयों की संख्या का उल्लेख नहीं किया गया. यह समूह उन 299 अप्रवासी लोगों का हिस्सा है जिन्हें अमेरिकी सरकार की ओर से पनामा भेजा गया है. राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो की सहमति के बाद भारतीय निर्वासित तीन उड़ानों से पनामा पहुंचे थे. मुलिनो ने इस बात पर सहमति जताई थी कि निर्वासितों के लिए पनामा ‘पुल’ की भूमिका निभाएगा. ट्रंप प्रशासन ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लाखों लोगों को निर्वासित करने की योजना बनाई है.

पनामा, निकारागुआ और कोस्टा रिका में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'पनामा के अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि अमेरिका से भारतीय नागरिकों का एक समूह पनामा पहुंचा हैं.' पोस्ट में कहा गया, 'वे सुरक्षित हैं और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त एक होटल में ठहराए गए हैं. हम पनामा सरकार के साथ मिलकर उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे हैं.'   इससे पहले, अमेरिका से तीन जत्थों में कुल 332 भारतीयों को भारत भेजा जा चुका है.

ये भी पढ़ें: ड्रग्स मामले में पकड़ा गया इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा, न्यूजीलैंड में मिली 22 साल की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget