एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में सिर्फ एक SMS से जानिए कहां है आपका मतदान केंद्र, ये है तरीका

MCD Polling: अगर आप भी दिल्ली के वोटर हैं और आपको अपने पोलिंग बूथ की जानकारी नहीं है तो इस आसान तरीके से पता लगा सकते हैं.

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) के लिए आज (4 दिसंबर) मतदान होगा. 250 वार्डों में वोट डाले जाएंगे. इसके लिए पूरी दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. महिलाओं के लिए 68 'पिंक पोलिंग स्टेशन' भी बनाए गए हैं. साथ ही 68 मॉडल मतदान केंद्रों की भी व्यवस्था की गई है. सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे.

अगर आप भी दिल्ली के वोटर हैं और आपको अपने पोलिंग बूथ की जानकारी नहीं है तो महज एक आसान से तरीके से इसका पता लगा सकते हैं. सिर्फ एक SMS की मदद से आपको न सिर्फ वोटर लिस्ट में आपके नाम के मौजूद होने की जानकारी मिल सकती है, बल्कि पोलिंग बूथ का पता भी मिल सकता है.

SMS से पता करें अपना बूथ

मैसेज के जरिये पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड का होना जरूरी है. जानने के लिए 9211728082 या 1950 पर SMS करें, अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आपको नाम,  बूथ और मतदान केंद्र जानकारी कुछ ही देर में SMS के जरिये मिल जाएगी. अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो 'No Record Found' का मैसेज मिलेगा. 

ऐसे जानें पोलिंग बूथ की लोकेशन

निगम चुनाव ऐप की मदद से आप अपने पोलिंग बूथ की लोकेशन भी जान सकते हैं. इसके लिए ऐप में Locate Polling Station पर क्लिक करना होगा. यहां अपने विधानसभा क्षेत्र और वार्ड को चुनिए. इसके बाद वार्ड के सभी पोलिंग स्टेशन की लिस्ट आ जाएगी. आप अपने बूथ पर क्लिक करके उसकी लोकेशन चेक कर सकते हैं और गूगल मैप की मदद से आसानी से वहां पहुंच सकते हैं.

213 वोटर की उम्र 100 साल से ज्यादा

दिल्ली में इस बार एक करोड़ 46 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें से 213 मतदाताओं की उम्र 100 वर्ष से अधिक है. इस चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें से 709 महिला और बाकी के पुरुष उम्मीदवार हैं. बता दें कि दिल्ली नगर निगम में नया परिसीमन लागू होने से वार्डों की संख्या घट गई है. जहां पहले एमसीडी में 272 वार्ड थे, वहीं अब वार्डों की संख्या 250 रह गई है.

ये भी पढ़ें-MCD Election 2022: 60 ड्रोन के साए में होगा MCD इलेक्शन! 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget