एक्सप्लोरर

MCD Election Result 2022: 'सुबह का भूला घर लौट आए तो उसे...' AAP से एक दिन बाद ही अपने पार्षद के लौटने पर बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

MCD Election Result 2022: एमसीडी के रिजल्ट के बाद से आप, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच सियासी बनायबाजी शुरू हो गई है.

MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव के रिजल्ट में वैसे तो कांग्रेस को सिर्फ 9 ही सीटें मिलीं, लेकिन शुक्रवार (9 दिसंबर) को कांग्रेस के दो पार्षद और एक नेता आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए. इसके बाद तीनों माफी मांगकर वापस कांग्रेस में आ गए. इस पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते. 

कांग्रेस के सभी 9 पार्षद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के साथ पार्टी कार्यालय शनिवार सुबह पहुंचे और पार्टी में होने की बात कही. इस दौरान अनिल चौधरी ने कहा, ''हमें जनता का फैसला स्वीकार है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एमसीडी को मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट बना दिया था, जिसका लोगों ने जवाब दे दिया है. साथ ही दावा किया कि हमारे 9 पार्षद हर उस चीज का विरोध करेंगे जो कि दिल्ली के हित में नहीं होगी. 

'सीएम केजरीवाल बहाना नहीं बना सकते'

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल अब बहाना नहीं बना सकते. अब ये नहीं कह सकते हैं कि फंड नहीं है या अधिकार नहीं है. दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को नकारा और मुख्यमंत्री केजरीवाल को चेताया है. बीजेपी ने अपने मन मुताबिक परिसीमन किया लेकिन वो कामयाब नहीं बुए. बीजेपी सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकती है. 

पार्षद को लेकर क्या बोले

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पार्षद के आम आदमी पार्टी में जाने पर कल आश्चर्य हुआ था. केवल बीजेपी का ही काम सरकार गिराना और जोड़-तोड़ करना नहीं है. यह राजनीति बदलने का दावा करने वालों ने भी शुरू कर दिया है.

सीएम अरविंद केजरीवाल से कहना है कि ऐसी गंदी राजनीति मत करिए. बता दें कि अली मेहदी और दो नवनिर्वाचित पार्षद-सबीला बेगम और नाजिया खातून शुक्रवार (9 दिसंबर) को आप में शामिल हो गई थीं. सबीला ने वॉर्ड नंबर 243 मुस्तफाबाद से जीत दर्ज की थी, जबकि खातून ने वॉर्ड नंबर 245 ब्रजपुरी से जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- MCD Election Result 2022: जीत से गदगद AAP कार्यकर्ताओं ने लगाया नारा- भ्रष्‍टाचार का एक ही काल... केजरीवाल बोले- I Love You Too

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Sweet Potato Snacks: शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
UP Board Exam: 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
Embed widget