एक्सप्लोरर

MCD Election Result 2022: जीत से गदगद AAP कार्यकर्ताओं ने लगाया नारा- भ्रष्‍टाचार का एक ही काल... केजरीवाल बोले- I Love You Too

MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए बुधवार को मतगणना हुई है. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के नतीजों में बहुमत हासिल किया है.

Delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे बुधवार (7 दिसंबर) को घोषित किए गए हैं. एमसीडी चुनाव के लिए वोटों की गिनती बुधवार सुबह शुरू हुई थी. राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि सभी 250 सीटों के लिए एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. आप (AAP) ने 134, बीजेपी (BJP) ने 104, कांग्रेस (Congress) ने 9 और निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है. 

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में बीजेपी का 15 साल से चला आ रहा राज खत्म कर दिया है. आप बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है. बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 पर जीत दर्ज करना जरूरी होता है.

ये बहुत बड़ी जीत- केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुनाव नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों का शुक्रिया करते हैं. ये बहुत बड़ी जीत है. दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत बधाई, आई लव यू टू (I Love You Too). दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे और भाई को आर्शीवाद दिया. हम लोगों ने रात दिन मेहनत करके स्कूल और अस्पतालों को ठीक किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों ने दिल्ली को साफ करने की जिम्मेदारी दी है. मैं दिल्ली की जनता का कर्ज कभी नहीं चुका पाऊंगा. दिल्ली में आप कार्यालय पर जश्न का माहौल है. इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि 'भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल.'

क्या बोले मनीष सिसोदिया?

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी एमसीडी चुनाव में आप की जीत के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक पार्टी की हार हुई. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि दिल्ली को स्वच्छ और बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है.

इस साल की शुरुआत में एमसीडी के फिर से एक होने के बाद यह पहला चुनाव था. एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. इस दौरान 50.48 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस बार एमसीडी के 250 वार्ड के चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi MCD Election Results: मीनाक्षी लेखी के गढ़ में BJP की करारी हार, जानें गंभीर, तिवारी समेत 7 सांसदों के क्षेत्र का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget