संघ के एजेंडे पर चल रही बीजेपी लोकतंत्र के लिए खतरा है: मायावती

लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि आरएसएस के सहयोग से अपनाये जा रहे बीजेपी के हथकंडे देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं.
मायावती ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य इकाइयों की बैठक में कहा, ‘‘बीजेपी साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों को आरएसएस के सहयोग से जिस प्रकार से इस्तेमाल कर रही है, उससे देश के लोकतंत्र को ही खतरा पैदा होने लगा है.’’
उन्होंने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र सही मंशा में जिन्दा नहीं रहेगा तो दलितों पिछडों आदि के लिए सत्ता के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे और वे फिर से लाचार, मजलूम और गुलाम बनकर रह जाएंगे.
मायावती ने उत्तर प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की और इस बार पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी पर ही चुनाव लड़ने का फैसला किया.
Source: IOCL



























