एक्सप्लोरर

राजनीति में लौटने के सवाल पर कोडनानी ने कहा- मैं बीजेपी की कार्यकर्ता थी और रहूंगी

नरोदा पाटिया हत्याकांड में गुजरात हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता माया कोडनानी को बरी कर दिया है. SIT की स्पेशल कोर्ट ने कोडनानी को 28 साल की सजा सुनाई थी. वहीं गुजरात हाईकोर्ट ने मायाबेन को निर्दोष बताया है. राजनीति में लौटने के सवाल को मायाबेन टाल गईं और कहा कि वो पार्टी की कार्यकर्ता थीं और अभी भी कार्यकर्ता हैं.

अहमदाबाद: गुजरात के नरोदा पाटिया हत्याकांड में गुजरात हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता माया कोडनानी को बरी कर दिया है. SIT की स्पेशल कोर्ट ने कोडनानी को 28 साल की सजा सुनाई थी. वहीं गुजरात हाईकोर्ट ने मायाबेन को निर्दोष बताया है. मामले में बरी होने के बाद मायाबेन ने एबीपी न्यूज़ के साथ खास बातचीत में कहा कि वह निर्दोष हैं और हाई कोर्ट के फैसले ने यह बात साबित कर दी है.

सबसे बड़ा बयान देते हुए कोडनानी ने कहा कि परिवार का तो सपोर्ट रहा है लेकिन इस दौरान उन्हें बीजेपी का भी पूरा सपोर्ट रहा. फैसले के बाद मिले पार्टी के समर्थन पर कोडनानी ने कहा कि वो पार्टी की कार्यकर्ता हैं और इस नाते पार्टी जो भी कहती है, उनके लिए मान्य है. राजनीति में लौटने के सवाल को मायाबेन टाल गईं और कहा कि वो पार्टी की कार्यकर्ता थीं और अभी भी कार्यकर्ता हैं.

जब कोडनानी से ये सवाल किया गया कि वो कोर्ट के फैसला को कैसे देखती हैं तब उन्होंने कहा, "सत्य की विजय हुई है, ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद. जो मेरे साथ थे उन सबका मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं." कोडनानी ने इस बातचीत के दौरान कहा कि इस मुश्किल की घड़ी को उन्होंने ऐसे देखा जैसे ईश्वर उनकी परीक्षा ले रहा हो. उन्होंने बताया कि वो ईश्वर से लगातार धीरज और हिम्मत मांगती रहीं. वो ईश्वर का धन्यवाद देती हैं कि उन्होंने उनको धीरज और हिम्मत दी.

फैसले को लेकर एक बात वो बार-बार दोहराती रहीं कि उन्हें ईश्वर और न्यायतंत्र में पूरा विश्वास है. उन्होंने आगे कहा कि जो निर्दोष होते हैं उनके साथ न्याय होता ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget