एक्सप्लोरर

Matchbox Price Revised: आम आदमी की जेब पर फिर पड़ी महंगाई की मार! 14 साल बाद बढ़ने जा रहे हैं Matchbox के दाम

Matchbox Price Increase: माचिस बनाने में इस्तेमाल होने वाले एक किलोग्राम लाल फास्फोरस (Red Phosphorus) की कीमत अब  425 रुपये से बढ़ाकर 810 रुपये कर दी गई है.

Matchbox Price Increase: 14 साल के अंतराल के बाद अब एक बार फिर माचिस की डिब्बी (Matchbox) का दाम बढ़ने जा रहा है. एक तरफ जहां रोजमर्रा के अन्य सामानों की कीमत बढ़ती जा रही है. वहीं माचिस अकेली चीज है जिसने आपकी जेब हल्की नहीं की. पिछले 14 साल से माचिस की डिब्बी की कीमत को एक बार भी नहीं बढ़ाया गया था. हालांकि रिपोर्टस की माने तो अगले महीने से माचिस की एक डिब्बी 2 रुपये में मिलेगी. दरअसल पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 1 दिसंबर से माचिस की MRP 1 रुपए से बढ़ाकर 2 रुपए करने की घोषणा की है. इससे पहले साल 2007 में माचिस के दाम में संशोधन किया गया था, उस वक्त इसकी कीमत 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये कर दी गई थी. 

इस कीमत को बढ़ाने का फैसला गुरुवार को शिवकाशी में ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस (All India Chamber of Matches) की बैठक में लिया गया. निर्माताओं ने कहा कि माचिस बनाने के लिए 14 कच्चे माल की जरूरत होती है. वहीं 14 साल बाद कीमत को बढ़ाने का कारण बताते हुए उद्योग के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश में कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि हुई है जिसके कारण माचिस के कीमत को भी बढ़ाया गया है. माचिस बनाने में इस्तेमाल होने वाले एक किलोग्राम लाल फास्फोरस (Red Phosphorus) की कीमत अब 425 रुपये से बढ़ाकर 810 रुपये कर दी गई है. साथ ही 10 अक्टूबर से कागज, स्प्लिंट्स, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर की कीमत में भी को भी बढ़ाया गया है. 

600 माचिस का एक बंडल 270 रुपये से 300 रुपये में बेची जा रही

नेशनल स्मॉल माचिस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सचिव वीएस सेथुरथिनम ने टीओआई को बताया कि मैन्युफैक्चरर 600 माचिस (हर बॉक्स में 50 माचिस की तीलियों के साथ) का एक बंडल 270 रुपये से 300 रुपये में बेच रहे हैं. उन्होंने कहा, 'हमने अपनी इकाइयों से बिक्री मूल्य को 60 प्रतिशत यानी 430-480 रुपये प्रति बंडल बढ़ाने का फैसला किया है.'

कर्मचारियों में 90 फीसदी से ज्यादा महिलाएं

दरअसल पूरे तमिलनाडु में इस उद्योग में डाटरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से लगभग चार लाख लोग कार्यरत हैं और कर्मचारियों में 90 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं. वहीं भारत में माचिस के निर्माण की शुरुआत साल 1895 से हुई थी. इसकी पहली फैक्ट्री अहमदाबाद में और फिर कलकत्ता में खुली थी. भारत में सबसे पहले स्वीडन की एक मैच मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने माचिस बनाने की कंपनी खोली थी. यह कंपनी 'वेस्टर्न इंडिया मैच कंपनी' के नाम से काम कर रही है. वहीं रिपोर्ट की माने तो भारत में फिलहाल माचिस की कई कंपनिया हैं लेकिन कुछ ही फैक्ट्री ऐसी है जिनका सारा काम मशीनों से होता है, जबकि ज्यादातर फैक्टरीज में हाथों से ही काम होता है.

ये भी पढ़ें:

Maliaka Turns 48: बिकिनी पहने पूल में अर्जुन कपूर के साथ इस अंदाज में नजर आई मलाइका अरोड़ा, देखिए अनसीन तस्वीरें

Urfi Javed Photos: 25 साल की हैं Urfi Javed, एक्साइटमेंट में ऐसी नाइटी ड्रेस पहनकर निकल गई घर से कि... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
Hyderabad LPG Crisis: एलपीजी संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget