एक्सप्लोरर

मास्टर स्ट्रोक: शाहीन बाग को लेकर बीजेपी जितनी आक्रामक, आम आदमी पार्टी उतनी बैकफुट पर?

शाहीन बाग के मुद्दे पर बीते दिनों में बीजेपी ने आक्रामक रुख अपनाया हैवहीं इस मुद्दे पर केजरीवाल से लेकर तमाम आप नेता बोलने से बच रहे हैं

नई दिल्ली: शाहीन बाग इस वक्त दिल्ली की राजनीति का केंद्र बन गया है. बीजेपी इसे लेकर आक्रामक है तो अरविंद केजरीवाल चुप रह कर अपना चुनावी फायदा देख रहे हैं. क्या इस चुनाव में जीत हार का रास्ता शाहीन बाग से होकर गुजरेगा?

अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कमल के निशान पर बटन दबाओगे, मोदी जी के हाथ मजबूत करोगे, दिल्ली को सुरक्षित करोगे, देश को सुरक्षित करोगे. देखो भईया, बटन तो आप कमल पर जरूर दबाना लेकिन इस भरोसे के साथ दबाना कि ये बटन हमारे नजफगढ़ में दबे और करंट शाहीन बाग के अदंर लगे. अमित शाह अपनी हर चुनावी रैली में यही बात कह रहे हैं. साफ है कि शाहीन बाग के जिस करंट का वो जिक्र कर रहे हैं वो वोटों का वो करंट है जो केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को झटका दे सके. बीजेपी की ये रणनीति कितना असर दिखा रही है इसकी एक झलक एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में भी मिली.

27 जनवरी को हमने पहला सर्वे किया, जिसमें ये सवाल पूछा कि भी चुनाव हुए तो किसे कितने वोट मिलेंगे. इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में 51 फीसदी और बीजेपी के पक्ष में 31 फीसदी वोट पड़े. सीटों के हिसाब से देखा जाए तो इसके मुताबिक आप को 60 से 62 और बीजेपी को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान था.

इस सर्वे के अगले ही दिन बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की. प्रवेश वर्मा ने कहा था कि ये लोग आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन बेटियों से रेप करेंगे, उनको मारेंगे. प्रवेश वर्मा के अलावा गिरिराज सिंह और कपिल मिश्रा ने भी शाहीन बाग को लेकर तीखे बयान दिए. 29 जनवरी को एबीपी न्यूज-सी वोटर का दूसरा सर्वे हुआ.

दूसरे सर्वे में भी यही सवाल किया गया कि अभी चुनाव हुए तो किसे कितने वोट मिलेंगे. इस बार आंकड़े बदल गए, आप के पक्ष में 50 फीसदी और बीजेपी के पक्ष में 34 फीसदी वोट पड़े. नए सर्वे के मुताबिक आप को 59 से 60 और बीजेपी को 10 से 11 सीटें मिलने का अनुमान था. यानी सिर्फ दो दिन में बीजेपी को फायदा और आम आदमी पार्टी को नुकसान दिखने लगा.

साफ है कि शाहीन बाग पर जितना शोर मचा बीजेपी को उतना फायदा हुआ और अगर सिर्फ दो दिन में बीजेपी को ये फायदा होता दिख रहा है तो फिर अभी तो पूरा हफ्ता बचा है. इसका मतलब शाहीन बाग को लेकर हो रही राजनीति और तेज होगी.

शाहीन बाग को लेकर बीजेपी जितनी आक्रामक है, आम आदमी पार्टी उतना ही बैकफुट पर है. अरविंद केजरीवाल से लेकर आप के तमाम नेता शाहीन बाग पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. उन्हें लगता है कि अगर शाहीन बाग के लोगों के खिलाफ बोला तो मुस्लिम वोट छिटक जाएंगे और अगर साथ दिया तो हिंदू वोट खिसक सकते हैं.

शाहीन बाग को लेकर सारी जिम्मेदारी बीजेपी और केंद्र सरकार पर डालकर अरविंद केजरीवाल भी वोटों की राजनीति कर रहे हैं. उधर बीजेपी पूरी ताकत के साथ मैदान में डटी है. गृह मंत्री अमित शाह ने खुद दिल्ली चुनाव की कमान संभाल ली है. पिछले पांच दिनों से अमित शाह रोज देर रात तक बीजेपी दफ्तर में बैठक करते हैं. पूरे दिन की समीक्षा के बाद अगले दिन की रणनीति बनाते हैं. इसके बाद अगले दिन फिर से अपनी सभाओं के लिए निकल जाते हैं, जिसमें शाहीन बाग का जिक्र जरूर होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget