एक्सप्लोरर

MasterStroke: नागरिकता कानून को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर इमरान खान ने बोला झूठ, हुए एक्सपोज

खुद को मुसलमानों के हिमायती के तौर पर प्रोजेक्ट करने वाले इमरान खान ने मुसलमानों को आसरा देने के नाम पर पल्ला झाड़ लिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने लोगों के जीवन को सुधारने में जुटा है वो शरणार्थियों को सुविधा नहीं दे सकता.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर झूठ का सहारा लिया है. पहले कश्मीर पर और अब नागरिकता संशोधन एक्ट पर अंतरराष्ट्रीय मंच से झूठ बोल रहे हैं. इमरान ने ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम के मंच से भारत के नागरिकता कानून का विरोध किया. साथ ही साथ ये कहकर खुद के एक्सपोज भी कर दिया कि वो किसी शरणार्थी को पाकिस्तान में शरण नहीं देंगे. खुद को मुस्लिमों का हितैषी बताने वाले इमरान की पोल इस बयान से खुल गई है. वैसे पाकिस्तान की पोल तो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी खोला. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उसके सहयोगी बांग्लादेश की आजादी को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. यानी बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान को एक्सपोज कर दिया है.

पिछले कुछ दिनों से इमरान खान खुद को मुसलमानों का हिमायती प्रोजेक्ट करने में जुटे हैं लेकिन मुसलमानों को आसरा देने के नाम पर उन्होंने साफ साफ पल्ला झाड़ लिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश जो खुद अपने नागरिकों का जीवन सुधारने की कोशिश में जुटा है. बुनियादी सुविधाएं देने में जुटा है. इसलिए हमारा देश शरणार्थियों को सुविधा नहीं दे सकता.

स्विट्जरलैंड के जेनेवा में इमरान खान ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम में बोल रहे थे लेकिन इस मंच को उन्होंने भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की पूरी करोशिश की. इमरान ने अपनी प्रोपेगेंडा पॉलिसी की शुरूआत कश्मीर से की और फिर घूम के नागरिकता संशोधन एक्ट पर आ गए.

देश की बात: दिल्ली में हिंसा के पीछे कौन हैं और इससे किसे फायदा होगा?

इमरान खान ने कहा कि सभी धार्मिक अल्पसंख्यक जिसमें हिन्दू, सिख, ईसाई जो भी भारत में शरणार्थी बनकर आए हैं वो नागरिकता ले सकते हैं लेकिन मुसलमान नहीं. भारत में 20 करोड़ मुसलमान हैं. अगर 2-3 फीसदी भी नागरिकता साबित नहीं कर सके तो वो कहां जाएंगे. झूठ बोलने के चक्कर में इमरान ने सीएए को और एनसीआर को एक में मिला दिया.

इमरान खान दुनिया के सामने गलत तर्क देते रहे. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने एनआरसी पास किया है. इसका मतलब ये है कि हर नागरिक को अपनी नागरिकता का सबूत देना होगा. लगभग 20 लाख लोग जिसमें ज्यादातर मुस्लिम हैं, अब उन्हें ये साबित करना होगा कि वो भारत के नागरिक हैं और भारत के एक मंत्री के मुताबिक 2024 तक ये पूरे भारत में लागू करेंगे.

जाते-जाते आखिर में इमरान एक और परमाणु युद्ध का शिगुफा भी छोड़ गए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ इस बात से परेशान नहीं है कि रिफ्यूजी संकट होगा. हम इसलिए चिंतित हैं क्योंकि ये संघर्ष की शक्ल ले सकता है और दो न्यूक्लियर देशों के बीच में संघर्ष होगा. हालांकि भारत सरकार ने इमरान की इस नई चाल से दुनिया को आगाह किया.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अपने संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पहले भी इस तरह के झूठे और अनुचित टिप्पणी कर चुके हैं. नागरिकता संशोधन बिल की गूंज पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में भी खूब सुनाई दी. विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भारत सरकार के इस फैसले से आग बबूला दिखे.

सीलमपुर हिंसा: दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पाकिस्तान नफरत का जहर उगलने के लिए नागरिकता कानून का विरोध कर रहीं ममता बनर्जी जैसे नेताओं को हीरो के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहा है. कुरैशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री खुद कह रही हैं हिन्दुस्तान के लोगों से कि आप सड़कों पर निकलें और इस कानून के खिलाफ विरोध करें.

एनआरसी और सीएए को लेकर देश में भ्रम की स्थिति है. ज्यादातर लोगों के पास पूरी जानकारी नहीं है और इसी का फायदा पाकिस्तान भी उठा रहा है. इसीलिए आज अमित शाह ने खुद ट्वीट किया और कहा कि मैं पुनः स्पष्ट कर देता हूं कि NRC से किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को डरने की ज़रूरत नहीं है, आपको कोई बाहर नहीं कर सकता और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सरकार विशेष व्यवस्था करेगी क्योंकि विपक्ष ने उनमें भय फैलाया है. मगर जो घुसपैठिए हैं वो कोई भी हों उनको देश से जाना ही होगा. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री के इस संकेत के बाद सरकार बहुत जल्द NRC पर बड़ा एलान कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget