एक्सप्लोरर

Massive Fire Delhi: 'आंखों के सामने झुलस रही थी जिंदगी तो बिल्डिंग से कूदने लगे लोग', मुंडका की भीषण आग का दिल दहलाने वाला मंजर

Delhi Mundka Fire News: डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर सुनील चौधरी के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि जान बचाने के लिए लोग बिल्डिंग से कूद गए, जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Delhi Mundka Fire Update: दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके चलते इमारत में कई लोग फंस गए. खबर लिखे जाने तक इस दर्दनाक हादसे में करीब 26 लोगों ने दम तोड़ दिया. आग की लपटें जैसे-जैसे बिल्डिंग को अपनी गिरफ्त में लेने लगीं, हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी. लोग खुद को और अपनों को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

वहीं कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से भी कूद गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोग रस्सी के सहारे भी बिल्डिंग से कूद रहे थे. दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने रात के करीब साढ़े 10 बजे बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है. आग तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में लगी थी. बचाव कर्मी अभी तक तीसरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए हैं. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. 

ये भी पढ़ें- Delhi Fire: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, झुलसकर 20 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर सुनील चौधरी के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि जान बचाने के लिए लोग बिल्डिंग से कूद गए, जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

इस हादसे पर ट्वीट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और आहत हूं. मैं लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं. हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. भगवान सबका भला करे.

वहीं राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग की घटना में मारे गए लोगों की घटना पर शोक व्यक्त किया है. दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में हुए भीषण आग हादसे से व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और SPO की हत्या करने वाले आतंकी की हुई पहचान, साजिश के पीछे आया लश्कर का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget