एक्सप्लोरर

Delhi Fire Updates: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत

Delhi Fire Latest Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई.

Mundka Fire Latest Updates: पश्चिमी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना शाम चार बजकर करीब 40 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग पर रात के करीब एक बजे काबू पाया गया. दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि आठ घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है.

इससे पहले दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने रात के करीब साढ़े 10 बजे बताया कि आग तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में लगी है. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. आग इतनी भीषण थी कि करीब आठ घंटे तक लपटें देखी गई. एनडीआरएफ की टीम को भी राहत-बचाव कार्य में लगाया गया.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इमारत से 60-70 लोगों को निकाला गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और इमारत में फंसे लोगों को खिड़की के शीशे तोड़कर निकाला गया और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

आग लगने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा, ''दिल्‍ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ''दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना बहुत दुःखद है. मैं सम्बंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं, प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है. NDRF भी वहां शीघ्र पहुंच रही है. लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है.''

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और आहत हूं. मैं लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं. हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. भगवान सब का भला करे.''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग में लोगों की दर्दनाक मौत से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समीर शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तीन मंजिला वाणिज्य इमारत में कंपनियों के दफ्तर हैं. डीसीपी के मुताबिक, आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय है. पुलिस ने कहा कि कंपनी के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

Massive Fire Delhi: 'आंखों के सामने झुलस रही थी जिंदगी तो बिल्डिंग से कूदने लगे लोग', मुंडका की भीषण आग का दिल दहलाने वाला मंजर

Amanatullah Khan Bail: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget