एक्सप्लोरर

जयपुर: हंदवाड़ा एनकाउंटर में शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा को दी गई आखिरी विदाई

कर्नल आशुतोष शर्मा के रिश्तेदारों ने उन्हें जयपुर मिलिट्री स्टेशन में पुष्पांजलि अर्पित की. वह 21 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर थे, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए.

जयपुर: जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा को आज सुबह अंतिम विदाई दी गयी. शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा को जयपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गयी. कर्नल आशुतोष शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए बीजेपी नेता मेजर राज्य वर्धन सिंह राठौर भी पहुंचे. रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ एक कर्नल और मेजर सहित कुल पांच जवान शहीद हो गए‌ थे. करीब 15 घंटे चले ऑपरेशन में दो आतंकी भी ढेर हुए हैं जिसमें एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है. जो पाकिस्तानी नागरिक है.

बता दें कि कर्नल आशुतोष को दो बार कश्मीर में ऑपरेशन के लिए वीरता का सेना मेडल मिल चुका था. एक मेडल पिछले साल ही मिला था. कश्मीर में उन्हें 'टाइगर' के नाम से जाना जाता था. मेजर अनुज ने भी अपनी आखिरी इंस्टा पोस्ट में लिखा था कि जैसे जैसे आप उम्र में बढ़ते हैं आपको पता चलता है कि बहादुरी और प्रतिष्ठा से बड़ा कुछ नहीं है...अगर आपमें ये नहीं है तो आप बूट पर लगी मिट्टी की तरह है."

सोमवार शाम को शहीद जवान नायक राजेश कुमार का पूरे सैन्य सम्मान के साथ मनसा जिले स्थित उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया. सरदूलगढ़ के पास राजरना में तिरंगे में लिपटे राजेश कुमार के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाते समय ग्रामीण ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे. उनके पिता राम कुमार ने कहा कि उन्हें देश के लिए अपनी जान देने वाले अपने बेटे पर गर्व है.

पीएम मोदी बोले- देश उनकी शहादत को नहीं भूलेगा शहीद जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि. उनके पराक्रम और शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है.उन्होंने पूरे लगन से देश की सेवा की और अपने नागरिकों की रक्षा के लिए अथक कार्य किए. उनके परिजन और दोस्तों से सहानुभूति प्रकट करता हूं.’’

ये भी पढ़ें-

देश में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट 28% के करीब हरियाणा में बड़े घोटाले का खुलासा, जब्त हुई करोड़ों की शराब पुलिस गोदाम से गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget