एक्सप्लोरर

हरियाणा: रेप के लिए महिलाओं को 'जिम्मेदार' बताने के बाद पलटे खट्टर, कहा- जांच रिपोर्ट में ऐसी बातें आती हैं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रेप की घटनाओं पर एक विवादास्पद बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि 80-90 प्रतिशत रेप के मामलों में आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते हैं.

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के रेप को लेकर दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस ने खट्टर के बयान को महिला विरोधी बताते हुए माफी की मांग की है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर सरकार करे बेटियों का तिरस्कार. वहीं बयान के बाद फंसे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपनी सफाई दी है. खट्टर ने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया.

खट्टर ने सफाई में क्या कहा? खट्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि सहमति से रेप होते हैं. बयान देकर बुरे फंसे खट्टर ने कहा कि रेप के मामलों की जांच रिपोर्ट में ऐसी बातें सामने आई हैं. खट्टर ने कहा, ''मैंने सहमति नहीं कहा, मैंने जानने वालों के बीच कहा. ये मेरी ओर से कही गयी बात नहीं है, ये इंवेस्टिगेशन से आया तथ्य है. इसे सामाजिक तौर पर डील करना चाहिए, इसमें राजनीति नहीं देखनी चाहिए.''

कांग्रेस का खट्टर पर हमला, कहा- खट्टर सरकार करे बेटियों का तिरस्कार कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बलात्कार के संदर्भ में 'महिला विरोधी' टिप्पणी की है इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. सुरजेवाला ने ट्विटर पर खट्टर के एक कथित बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'महिला विरोधी-खट्टर सरकार, करे बेटियों का तिरस्कार! हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर जी की निन्दनीय टिप्पणी.'

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने दावा किया, ' खट्टर जी ने कहा है- बलात्कार की अधिकतम घटनायें उनके साथ होती हैं जो बाहर उठती-बैठतीं व घूमती-फिरतीं है. बढ़ते रेप व गैंगरेप की घटनाओं का दोष महिलाओं के चरित्र पर मढ़ना बेहद शर्मनाक.' उन्होंने कहा कि अपने इस बयान के लिए खट्टर को माफी मांगनी चाहिए. कथित बयान या सुरजेवाला के आरोप पर फिलहाल खट्टर के कार्यालय या भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

क्या कहा था खट्टर ने? एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, ''सबसे बड़ी चिंता यह है कि रेप और छेड़छाड़ की यह जो घटनाएं हैं, 80-90 प्रतिशत जानकारों के बीच में ही होती हैं. काफी समय तक दोनों इकट्ठे घूमते हैं और एक दिन अनबन हो गई. उस दिन उठ करके एफआईआर करवा देते हैं- 'इसने मुझे रेप किया.''

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब मनोहर लाल खट्टर ने रेप को लेकर कोई विवादित बयान दिया हो. इससे पहले भी 2014 में उन्होंने बालात्कार के लिए कपड़ों को जिम्मेदार ठहराया था. अब एक बार फिर वह अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget