एक्सप्लोरर

कठुआ गैंगरेप केस: 'मौन मोहन सिंह' का PM मोदी पर तंज, कहा- आप तो बोलिए

Kathua, Unnao rape cases: मनमोहन सिंह ने कठुआ-उन्नाव रेप केस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशान साधा. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मोदी को अपनी सलाह का पालन करना चाहिए जो मुझे वो देते थे. ध्यान रहे की बीजेपी द्वारा मनमोहन सिंह को 'मौन मोहन सिंह' कहा जाता रहा है.

नई दिल्ली: कठुआ और उन्नाव के सनसनीखेज गैंगरेप मामले में कई दिनों तक चुप रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को उस सुझाव का पालन करना चाहिए जो वह मुझे देते थे, उन्हें अक्सर बोलते रहना चाहिए. मनमोहन सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, मुझे खुशी है कि उन्होंने चुप्पी तोड़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले शुक्रवार को लंबी चुप्पी के बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम में कहा था कि 'भारत की बेटी' को न्याय मिलेगा और जरूर मिलेगा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

बीजेपी द्वारा मनमोहन सिंह को 'मौन मोहन सिंह' कहा जाता रहा है. इससे जुड़े सवाल पर पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कहा, ''मैंने इस तरह के बयान पूरी जिंदगी सुनी है मुझे इसकी आदत है.''

सिंह ने आगे कहा, ''लेकिन मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी सलाह का पालन करना चाहिए जो मुझे वो देते थे और उन्हें इस तरह के मसलों पर अधिक बोलना चाहिए. मैंने मीडिया के माध्यम से जाना कि नहीं बोलने की वजह से वह मेरी आलोचना करते थे. मुझे लगता है कि पीएम मोदी जो सुझाव मुझे देते थे उसका उन्हें खुद पालन करना चाहिए.''

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2012 के निर्भया गैंगरेप मामले को याद करते हुए कहा कि तब कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जरूरी कदम उठाए थे और रेप से जुड़े कानून को बदला था.

महबूबा पर हो सकता है बीजेपी का दबाव

कठुआ गैंगरेप मामले में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने किस तरह कार्रवाई की. इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''वह (मुफ्ती) और गंभीरता से केस को देख सकती थी, अगर केस की शुरआत में गंभीरता दिखाई जाती तो आरोपियों को और जल्द गिरफ्तार किया जा सकता था.'' उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती की सरकार पर बीजेपी गठबंधन का दबाव हो सकता है. इसलिए कार्रवाई में देरी हुई होगी.

कठुआ रेप केस : कांग्रेस की मांग अदालत करे जांच की निगरानी, राज्य और केन्द्र सरकार पर भरोसा नहीं

आपको बता दें कि कठुआ और उन्नाव दोनों ही मामलों में बीजेपी गठबंधन की सरकार विपक्ष के कठघरे में आ गई थी. उन्नाव केस में पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत और उसके बाद मचे हंगामें को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दबाव में आई और बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस दर्ज किये जाने के आदेश दिये. सेंगर को सीबीआई ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था.

वहीं जम्मू-कश्मीर के कठुआ गैंगरेप मामले में आरोपियों के पक्ष में बीजेपी के दो नेताओं ने कथित तौर पर रैलियां लगाई. इसके बाद यह मामला राष्ट्र स्तर पर सुर्खियों में आया. दबाव के बाद बीजेपी के दोनों विधायक चंद्र प्रकाश गंगा और चौधरी लाल सिंह को जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से बतौर मंत्री इस्तीफा देना पड़ा.

मास्टर स्ट्रोक: क्या कठुआ गैंगरेप केस ने हिन्दु-मुस्लिम के बीच लकीर खींच दी ?

दलित, मुस्लिम और महिला सुरक्षा पर क्या बोले मनमोहन?

पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों की सरकार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने महिला सुरक्षा, मुस्लिमों की लिंचिंग (भीड़ द्वारा हत्या) और दलितों की पिटाई का जिक्र करते हुए कहा कि इन मसलों पर सरकारें आंखें बंद है. मनमोहन सिंह ने कहा, ''लोग सकारी संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि कुछ नहीं होगा...कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. बीजेपी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्यों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कह सकती है. ताकि महिलाओं, अल्पसंख्यकों और दलितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. ''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget