एक्सप्लोरर

पाक विवाद पर मनमोहन सिंह का पलटवार, कहा- माफी मांगे मोदी, पीएम को हार का डर सता रहा है

बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा की रैली में कहा था, ‘’मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी.''

नई दिल्ली: पाक अधिकारियों के साथ कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के घर मीटिंग के आरोप पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जवाब दिया है. मनमोहन सिंह ने बयान जारी कर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को गुजरात में हार का डर सता रहा है, इसलिए राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं. मैं ऐसे आरोपों से दुखी और व्यथित हूं.

कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है आतंकवाद से लड़ने का- मनमोहन सिंह मनमोहन सिंह ने अपने बयान में लिखा, ''संवैधानिक पद पर बैठे मोदी गलत परंपराएं शुरू कर रहे हैं. वो पूर्व पीएम और सेनाध्यक्ष की छवि धूमिल कर रहे हैं. कांग्रेस को किसी पार्टी या प्रधानमंत्री से राष्ट्रवाद नहीं सीखना. आतंकवाद से लड़ने का कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है."

देश से माफी मांगे मोदी- मनमोहन सिंह उन्होंने आगे कहा, ''मैं याद दिलाना चाहता हूं कि मोदी ऊधमपुर और गुरदासपुर हमले के बाद बिना न्योते के पाकिस्तान गए थे. मुझे उम्मीद है कि मोदी पीएम होने के नाते परिपक्वता दिखाते हुए देश से माफी मांगेंगे.''

मनमोहन सिहं ने अपने बयान के साथ एक लिस्ट भी जारी की. इस लिस्ट में उन लोगों के नाम हैं जो मणिशंकर अय्यर के घर हुए बैठक में शामिल हुए थे.

कांग्रेस ने पहले आरोपों को निराधार बताया था कांग्रेस ने कल प्रधानमंत्री के आरोपों को निराधार बताया था. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "देश के उच्च पद पर होते हुए मोदी जी निराधार आरोप लगा रहे हैं. मोदी जी चिंतित हैं, उदास हैं, गुस्सा हैं. इस तरह के आरोप में कोई सच्चाई नहीं है. ऐसे बयान प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देते.''

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था? कल गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस नेताओं पर पाकिस्तान के साथ मिलकर गुजरात में अहमद पटेल को सीएम बनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, ''कल टीवी पर, अखबार में एक जबरदस्त चर्चा थी और चर्चा इस बात की थी कि मणिशंकर के घर पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री, भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति और भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मणिशंकर के घर पर मीटिंग हुई. ये मीटिंग तीन घंटे तक चली और दूसरे दिन मणिशंकर ने मोदी को नीच कहा. ये एक गंभीर मामला है कि पाकिस्तान के लोगों के साथ गुप्त मीटिंग करने का कारण क्या है ?''

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''पाकिस्तान सेना के भूतपूर्व डायरेक्टर जनरल अशरद रफीक, कहते हैं कि गुजरात में अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपोर्ट करना चाहिए.''

पूर्व सेनाध्यक्ष का खुलासा- ‘सिर्फ भारत-पाक रिश्तों पर हुई थी बातचीत' मणिशंकर अय्यर के घर हुए बैठक के बाद हुए विवाद पर बैठक में शामिल हुए पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर ने बड़ा खुलासा किया है. दीपक कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘’मैं उस बैठक में मौजूद था. बैठक में सिर्फ भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बातचीत हुई थी और किसी मुद्दे पर नहीं.’’

विवाद में कूदा पाकिस्तान, कहा- हमें ना घसीटें इस विवाद में पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी कूद पड़ा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चुनावी बहस में भारत पाकिस्तान को घसीटना बंद करे. अपनी ताकत पर चुनाव जीतें. आधारहीन और मनगढ़ंत साजिश की गैर जिम्मेदाराना बात न करें.

रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस को जवाब- हमें नसीहत न दे पाक पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''पाकिस्‍तान हमें हिंदुस्‍तान के लोकतंत्र के बारे में बिल्‍कुल नसीहत ना दें. औऱ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में तो बिल्‍कुल नहीं.’’ उन्होंने कहा है, ‘’हमें देश के लोकतंत्र पर गर्व है. देश में कौन जीतेगा, ये भारत की जनता तय करेगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget