एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर से लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीर मामले में CBI के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Manipur Missing Student Case: मणिपुर में मई के महीने में हिंसा शुरू हुई थी. इसके बाद से अब तक तनाव की स्थिति है. इस बीच लापता दो छात्रों के मामले में सीबीआई ने कथित मास्टमाइंड को गिरफ्तार किया है.

Manipur Missing Student Case: मणिपुर के दो लापता छात्रों को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच मामले की जांच कर रही सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सीबीआई ने पुणे से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की उम्र 22 साल बताई गई है और संदेह जताया है कि लापता मणिपुरी छात्रों (Manipuri Student) के मामले में वह मास्टरमाइंड है. इस बात की जानकारी सीबीआई अधिकारियों की ओर से दी गई है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने पाओलुनमांग नाम के व्यक्ति को गत बुधवार (11 अक्टूबर) को पुणे से गिरफ्तार किया था. इसके बाद सीबीआई उसको पुणे से गुवाहाटी लेकर गई जहां अदालत में पेश किया गया. गुवाहाटी की विशेष अदालत ने आरोपी पाओलुनमांग को 16 अक्टूबर तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. 

सीबीआई ने इस मामले में 1 अक्टूबर को दो पुरुषों, पाओमिनलुन हाओकिप और स्मालसॉम हाओकिप के अलावा 2 महिलाओं, ल्हिंगनेइचोंग बैतेकुकी और टिननेइलिंग हेंथांग को भी गिरफ्तार किया था. 

प​रिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भी दर्ज किए थे दो मामले 
लापता छात्रों के परिजनों की शिकायतों के आधार पर दो मामले पहले दर्ज किए गए थे. इंफाल पुलिस ने 8 जुलाई तो लाम्फेल पुलिस  ने 19 जुलाई को मामला दर्ज किया था.   

दो छात्र 6 जुलाई को लापता हो गए थे. इसके बाद में 25 सितंबर को कथित तौर पर उनके शव दिखाने वाली तस्वीरें वायरल हुईं थीं. छात्रों के शवों का दावा करने वाली इन वायरल तस्वीरों के सामने आने के बाद पहले से ​हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में छात्रों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किये.   

इसके बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ने कहा था कि सरकार सीबीआई जांच करवाएगी और दोनों युवकों के मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

27 सितंबर को मणिपुर भेजी गई थी सीबीआई की विशेष टीम 
सीबीआई ने गत 23 अगस्त को इन दोनों मामलों की जांच अपने हाथ में ली थी. सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने एजेंसी के विशेष निदेशक अजय भटनागर के नेतृत्व में एक विशेष टीम को मामले की निगरानी के लिए 27 सितंबर को मणिपुर भेजा गया था. 

यह भी पढ़ें: Manipur: मणिपुर में हिंसा से जुड़े वीडियो-फोटोज शेयर करने पर रोक, कुछ भी सोशल मीडिया पर डाला तो होगी जेल, गृह विभाग का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget