एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग, सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों में झड़प, हथियार भी छीने

Police On Manipur Violence: देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा थमती नहीं दिख रही है. पुलिस ने एक बयान जारी करके बताया गया कि सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई और हथियार भी छीन लिए.

Manipur Violence News: पिछले कई महीनों से हिंसा की चपेट में मणिपुर में हालात सुधरते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने गुरुवार (03 अगस्त) को एक बयान जारी करते हुए राज्य में स्थिति को तनावपूर्ण बताया है. राज्य में पिछले 24 घंटों में गोलीबारी और अनियंत्रित भीड़ की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में कहा गया है कि राज्य के कौट्रुक, हारोथेल और सेनजम चिरांग इलाकों में क्रॉस-फायरिंग की घटनाओं के दौरान एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. राज्य भर में ताज़ा झड़पें शुरू होने से कुछ घंटे पहले, मणिपुर की जातीय हिंसा में मारे गए कुकी-ज़ोमी लोगों को सामूहिक रूप से दफ़नाने की योजना रोक दी गई.

सुरक्षा बलों को रोकने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

राज्य के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है. खासकर विष्णुपुर जिले में जहां पर हजारों स्थानीय लोग सुरक्षा बलों की आवाजाही रोकने के लिए सड़कों पर उतर आए. बयान में कहा गया है कि लगभग 600 लोगों की अनियंत्रित भीड़ फौगाकचाओ इखाई इलाके में जमा हो गई, जबकि अधिकारियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिसमें 25 लोग घायल हो गए.

बयान में आगे कहा गया है कि भीड़ ने कई इलाकों में पुलिस स्टेशनों पर भी हमला किया और हथियार और गोला-बारूद छीन लिए. अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान चलाने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया है. कौट्रुक हिल रेंज में संयुक्त सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान सात अवैध बंकरों को नष्ट किया गया.

हिरासत में हजारों लोग

बयान में कहा गया है कि राज्य भर में कई जिलों में कुल 129 चौकियां स्थापित की गई हैं, जबकि पुलिस ने राज्य के आदेशों के उल्लंघन के लिए लगभग 1047 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने आम जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने और इंटरनेट पर प्रसारित झूठे वीडियो से सावधान रहने की अपील की. अधिकारियों ने बयान के जरिए जनता से लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक पुलिस को लौटाने की भी अपील की.

ये भी पढ़ें: Manipur violence: केंद्र पर भड़के अमित धारीवाल कहा- 'मणिपुर जल रहा, लेकिन इन्हें फुरसत नहीं, हरियाणा में बीजेपी है वहां भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget