एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर के इंफाल में स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण, कर्फ्यू में दी गई ढील

Manipur Unrest: मणिपुर के इंफाल में हाल के दिनों में दो छात्रों के शवों की तस्वीर वायरल होने के बाद से स्थिति तनावपूर्ण है. हालांकि आज पुलिस ने कर्फ्यू में ढील दी है.

Manipur Clash: मणिपुर के इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर हमले की कोशिश और फिर हिंसक झड़पों के बाद शुक्रवार (29 सितंबर) सुबह इंफाल घाटी में हालात शांतिपूर्वक रहे. हालांकि, इलाके में तनाव अभी भी बना हुआ है. अधिकारियों ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के जिलों में सूबह 5 बजे से सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी, ताकि लोग जरूरी सामान और दवाएं खरीद सकें.

आधिकारिक आदेश के अनुसार कर्फ्यू में दी गई छूट के तहत किसी को भी शख्स को सभा, बड़े पैमाने पर आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इंफाल घाटी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने गुरुवार (28 सितंबर) की रात सीएम के पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश की. जवाब में सुरक्षाबलों ने भीड़ पर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे और हमले को नाकाम कर दिया.

मुख्यमंत्री के घर पर हमले की कोशिश
मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंफाल के हिंगांग इलाके में मुख्यमंत्री के खाली पड़े पैतृक घर पर हमले की कोशिश की गई. हालांकि, सुरक्षा बलों ने भीड़ को घर से लगभग 100-150 मीटर दूर रोक दिया.
 
सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गुरुवार (28 सितंबर) की रात राज्य की राजधानी में कई जगहों पर सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में कई लोग घायल हो गए. यह हिंसा इंफाल पूर्व के हट्टा मिनुथोंग इलाके में दो छात्रों की हत्या के खिलाफ आयोजित एक रैली को सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने के बाद हुई थी.

सूत्रों ने बताया कि घटना में कई लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके अलावा गुरुवार देर रात को ही भीड़ ने इंफाल पूर्व के चेकोन में एक घर में आग लगा दी. 

प्रदर्शनकारियों रास्तों को किया ब्लॉक
अधिकारियों ने बताया कि बाद में अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. उन्होंने कहा कि इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई, खुरई और कोंगबा में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों की मूवमेंट रोकने के लिए टायर जलाए और सड़कों को लोहे के पाइप और पत्थरों की मदद से ब्लॉक कर दिया.

मौजूदा स्थिति पर चर्चा
इस बीच मणिपुर सरकार ने गुरुवार को अत्यधिक बल के कथित इस्तेमाल की शिकायतों को वेरिफाई करने के लिए एक समिति का गठन किया गया. साथ ही राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए CAPF के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक भी हुई.

पुलिस ने छात्रों से की अपील
पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति बनाने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने की अपील की है. साथ ही पुलिस ने कहा कि अगर कोई भी शरारती तत्व मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेगा तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी.

सीबीआई कर रही है हत्या की जांच
बता दें कि इस साल जुलाई में लापता हुए दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक बाद बीते मंगलवार को राज्य की राजधानी में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी थी. फिलहाल सीबीआई की एक टीम हत्या की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- पहला काटा गला, फिर शव बांधकर लगाई आग, बंगाल में महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget