एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में खुलेंगे स्कूल, किसानों को सुरक्षा,अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती...हिंसक घटना के बीच सीएम ने लिए फैसले

Manipur Violence: मणिपुर में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद हिंसा जारी है. स्थिति में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक बैठक की. जिसमें कई फैसले लिए गए.

Manipur Violence Update: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार (3 जुलाई) को अहम बैठक की. उन्होंने राज्य की मौजूदा स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण सुरक्षा मामलों पर चर्चा करने के लिए सीएम ऑफिस में संयुक्त मुख्यालय (CHQ) के अधिकारियों के साथ यह बैठक की.  

मणिपुर सीएम एन बीरेन ने बताया कि राज्य में हिंसा को तत्काल रूप से रोकने के लिए कुछ जरूरी फैसले लिए गए हैं. जिसमें एक अहम फैसला ये है कि 5 जुलाई से पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुलेंगे. बैठक में राज्य सरकार से लेकर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

अतिरिक्त राज्य बल की तैनाती

सीएम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पहाड़ी और घाटी जिलों में स्थापित बंकरों को हटा दिया जाएगा. वहीं, मेइती और कुकी दोनों समुदायों के किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए जा रहा है ताकि खेती किसानी  की गतिविधियां शुरू हो सकें. 

अब तक कई लोगों की मौत 

दरअसल, 3 मई को पूर्वोत्तर राज्य में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से शैक्षणिक संस्थान बंद हैं. पूर्वोत्तर राज्य में शांति लाने के लिए सेना और अन्य केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है, जहां जातीय समुदायों के बीच दो महीने से जारी हिंसा में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घायल हुए. बड़ी संख्या में घरों और पूजा स्थलों को नष्ट कर दिया गया. 

सीएम पद से इस्तीफा देने वाले थे बीरेन सिंह 

कुछ दिन पहले ही एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले थे. उन्होंने इस्तीफे की खबरों के बाद बताया था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से काफी आहत थे. इसलिए वह ऐसा कदम उठाने जा रहे थे. 

एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्हें लगा कि वह लोगों का विश्वास खो रहे हैं लेकिन जब उन्होंने समर्थन में अपने घर के बाहर लोगों की भीड़ देखी तो अपना इस्तीफा वापस ले लिया. 

ये भी पढ़ें: 

UCC Issue: समान नागरिक संहिता पर संसदीय समिति की बैठक में नॉर्थ ईस्ट के लिए बीजेपी ने दी खास सलाह, विपक्ष ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget