एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को ‘नीच’ कहने पर मणिशंकर कांग्रेस से सस्पेंड, जानें- अब तक क्या कुछ हुआ?

विवाद बढ़ता देख मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान पर माफी मांग ली. बाद में कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहने के मामले में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के उद्घाटन के मौके पर बिना नाम लिए नेहरु-गांधी परिवार पर निशाना साधा था. जिसके जवाब में मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को नीच कह दिया था. इससे पहले भी बीजेपी नेताओं पर निजी हमले कर चुके हैं मणिशंकर अय्यर कहां से शुरु हुआ विवाद? दरअसल कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन किया था. इस मौके पर बिना नाम लिए पीएम मोदी ने नेहरु-गांधी परिवार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, ‘’एक परिवार को आगे ले जाने के लिए राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को दबाया गया.’’ साथ ही पीएम मोदी ने राहुल पर भी तंज कसा और कहा, ‘’पहले पार्टियां बाबा साहेब के नाम पर वोट मांगती थीं, अब बाबा भोलेनाथ याद आते हैं’ (यहां पढ़ें पूरी खबर) पीएम के इस बयान पर मणिशंकर ने उनको नीच कहा मणिशंकर अय्यर ने कहा था, ''अंबेडकर जी की जो सबसे बड़ी ख्वाहिश थी उसे साकार करने में एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान था और उनका नाम था जवाहर लाल नेहरू. अब इस परिवार के बारे में गंदी बातें कहें और वो भी जबकि अंबेडकर जी याद एक बहुत बड़ी इमारतद का उद्घाटन हो रहा है. मुझे लगता है ये आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है. इसमें कोई सभ्यता नहीं है, ऐसे मौके पर इस प्रकार की राजनीति क्या आवश्यकता है.'' मणिशंकर के इस बयान पर पीएम मोदी ने सूरत रैली में निशाना साधा मणिशंकर अय्यर के बयान पर गुजरात प्रचार के आखिरी दिन सूरत में पीएम मोदी ने जमकर हमला किया. उन्होंने मणिशंकर अय्यर के बयान को गुजरात का अपमान बताया. उन्होंने कहा, "ऊंच-नीच इस देश के संस्कार नहीं हैं, मुगल संस्कार वालों को मेरे जैसे का अच्छा कपड़ा पहनना सहन नहीं होता. मैं भले नीच जाति का हूं लेकिन काम ऊंचे किये हैं.'' राहुल ने कहा, पीएम से माफी मांगे मणिशंकर अय्यर मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जताई. राहुल ने ट्वीट किया, "बीजेपी और प्रधानमंत्री लगातार कांग्रेस के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. कांग्रेस की संस्कृति और इतिहास अलग है. मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, मैं इसकी सराहना नहीं करता. कांग्रेस पार्टी और मैं उम्मीद करते हैं कि मणिशंकर जी माफी मांगेंगे.'' विवाद बढ़ता देख मणिशंकर ने माफी मांगी विवाद बढ़ता देख मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ''हां मैंने नीच शब्द का इस्तेमाल किया. मैं हिन्दी भाषी नहीं हूं, मैं अपने मन में पहले अंग्रेजी से हिंन्दी में ट्रांसलेट करता हूं. मैंने अपने मन में 'THIS LOW PERSON' का अनुवाद किया. अगर नीच का अर्थ कुछ और है तो मैं माफी मांगता हूं. मेरे साथ ये पहली बार नहीं हुआ, पहले भी ऐसे हो चुका है. लेकिन मैं फिर भी कहूंगा कि प्रधानमंत्री की भाषा कांग्रेस नेताओं के लिए अच्छी नहीं है.'' आखिर में मणिशंकर को कांग्रेस से सस्पेंड किया गया कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. इस बाबत कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बताया, ''यही है कांग्रेस का गांधीवादी नेतृत्व व विरोधी के प्रति सम्मान की भावना. कांग्रेस पार्टी ने श्री मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी कर प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित कर दिया है. क्या मोदी जी कभी यह साहस दिखाएंगे?''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget