एक्सप्लोरर

Karnataka: कर्नाटक में सावरकर के नाम पर होगा चौराहा? कांग्रेस ने किया विरोध, नगर निगम की बैठक में हुआ हंगामा

Mangalore News: मंगलुरू नगर निगम सावरकर के नाम पर चौराहे का नामकरण करना चाह रहा था. इस बात को लेकर नगर निगम की बैठक में कांग्रेस के सांसदों ने जमकर हंगामा किया.

Mangalore News: हिंदुत्व के विचारक सावरकर के नाम पर सुरथकल चौराहे का नामकरण करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस सदस्यों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद शनिवार को मंगलुरु नगर निगम (MCC) की बैठक में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस पार्षद नवीन डिसूजा (Naveen D'Souza) ने बैठक शुरू होते ही आपत्ति जताते हुए कहा कि एजेंडे में शामिल किए जाने से पहले प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हुई थी.

उन्होंने कहा कि निगम को यातायात चौराहे का नाम बदलने के बजाय विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए. इसके बाद कांग्रेस के पार्षद सावरकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हॉल के बीचो-बीच चले आए. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्य सचेतक प्रेमानंद शेट्टी ने कहा कि पिछली बैठक में प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया था और आदेश पारित होने के बाद इसे मुद्दा बनाना उचित नहीं है.

कांग्रेस सदस्यों ने की नारेबाजी
कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी जारी रखी, जबकि बीजेपी सदस्यों ने सावरकर की प्रशंसा में नारेबाजी की, जिससे बैठक हॉल में शोर शराबे का माहौल दिखा. महापौर जयानंद अंचन ने बैठक को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया. बैठक दोबारा शुरू होने पर महापौर ने कहा कि सभी विपक्षी सदस्यों की आपत्ति दर्ज कर प्रस्ताव को स्वीकार किया जा रहा है.

पहले भी हो चुका है विवाद
मंगलुरु नगर निगम ने सावरकर के नाम पर चौराहा रखने को लेकर हुआ ये विवाद इस साल का पहला विवाद नहीं है. इससे पहले भी इसको लेकर विवाद हो चुका है. इस साल अगस्त में भी कुछ अज्ञात लोगों ने मंगलुरु के एक चौराहे का नाम सावरकर के नाम पर रखे जाने को लेकर पोस्टर लगाए थे. हालांकि बाद में इसको लेकर विवाद बढ़ने पर वह पोस्टर पुलिस ने हटा दिये थे. 

उस दौरान निगम आयुक्त ने कहा था कि मंगलुरु उत्तर से बीजेपी विधायक वाई भारत शेट्टी की रिक्वेस्ट पर इस चौराहे के नाम को सावरकर के नाम पर रखने की बात कही गई थी.

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों पर रोक के बाद पर्यावरण मंत्री ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, खतरनाक स्तर पर AQI

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget