एक्सप्लोरर

दिल्ली: शालीमार बाग में कारोबारी ने दो बच्चों की हत्या के बाद मेट्रो के आगे कूद कर आत्महत्या की

मृतक कारोबारी की रेगमाल बनाने की फैक्ट्री थी लेकिन 6 महीने पहले वो फैक्ट्री बंद हो चुकी है. जिसके चलते मधुर डिप्रेशन में थे और अक्सर मोटीवेशन से भरे वीडियो देखते रहते थे.

नई दिल्ली: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रहने वाला एक कारोबारी अपने 2 बच्चों की हत्या कर खुद मेट्रो के सामने कूद गया और आत्महत्या कर ली कारोबारी के पास कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि कई महीनों से कारोबार ठप्प होने से वो डिप्रेशन था.

पुलिस के मुताबिक रविवार को शाम करीब 6:54 बजे पीसीआर कॉल मिली कि शालीमार के एक घर में मधुर मलानी ने एक बच्चे की हत्या कर दी है. जब पुलिस उस घर में पहुँची तो घर के अलग अलग कमरों में 2 बच्चों के शव बरामद हुए.

बच्चों की पहचान 14 साल की समीक्षा और 6 साल के उसके भाई श्रेयांस के रूप में हुई. दोनों की हत्या तार से गला घोंटकर की गई थी. जांच में पता चला कि बच्चों का पिता घर से गायब है. जबकि उनकी मां रुपाली वारदात के वक्त बाजार से कुछ सामान लेने गयी थी.

इसके कुछ देर बाद पुलिस को पता चला कि हैदरपुर मेट्रो स्टेशन पर 44 साल के मधुर मलानी ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है..पुलिस ने मौके से मधुर का शव बरामद कर लिया लेकिन उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

पुलिस के मुताबिक मधुर मलानी अपने परिवार के साथ शालीमार के इस फ्लैट में किराए पर रहते थे. उनकी रेगमाल बनाने की फैक्ट्री थी लेकिन 6 महीने पहले वो फैक्ट्री बंद हो चुकी है. जिसके चलते मधुर डिप्रेशन में थे और अक्सर मोटीवेशन से भरे वीडियो देखते रहते थे. पुलिस अभी इस घटना की असली वजह पता लगाने में जुटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खास पैटर्न में चोरियां, BJP-RSS के लिए धर्म सिर्फ सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
'खास पैटर्न में चोरियां, BJP के लिए धर्म सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget