एक्सप्लोरर

Delhi Murder-Suicide: पत्नी और नाबालिग बेटियों के सिर में मारी गोली, फिर खुद की जिंदगी कर ली खत्म, दहला देगी खूनी वारदात

Delhi Crime News: पुलिस को इस मामले की जानकारी शुक्रवार दोपहर लगभग पौने 3 बजे मिली. कारोबारी का नाम इसरार अहमद था. उनकी  घर के अंदर दंपति और उनकी दो बेटियों की लाश मिली.

Murder-Suicide Case: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के जाफराबाद (Jafrabad Deaths) इलाके में एक कारोबारी ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार कर जान दे दी. कारोबारी ने पहले पत्नी और बेटियों को खाने में नशीला पदार्थ मिला कर खिलाया और फिर उनके सिर में गोली मार दी. इसके बाद खुद की कनपटी में गोली मार कर आत्महत्या कर ली. पुलिस को इस मामले की जानकारी शुक्रवार दोपहर लगभग पौने 3 बजे मिली. कारोबारी का नाम इसरार अहमद था. उनकी  घर के अंदर दंपति और उनकी दो बेटियों की लाश मिली. इन चारों की मौत गोली लगने के कारण हुई है.

शुक्रवार दोपहर इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया. शुरुआती जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची यह हत्या के बाद खुदकुशी का मामला है. पहले कारोबारी ने पत्नी और दो बेटियों को कोई नशीला पदार्थ खिलाया फिर उन्हें गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी.  पुलिस के मुताबिक इसरार (40) पत्नी फरहीन (35) दो बेटियों याशिका व इनाया और दो बेटों रेयान और राहीद के साथ मटके वाली गली, जाफराबाद में रहते थे. वह थर्ड फ्लोर पर रहते थे और इरशाद के माता-पिता व भाई और उसका परिवार भी इसी बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं. इसरार का जींस का बिजनेस था.

इसरार को व्यापार में काफी घाटा हुआ
नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी संजय सैन ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये मामला हत्या के बाद खुदकुशी का है. इसरार को व्यापार में काफी घाटा हुआ था. इसके अलावा उस पर कर्ज भी काफी था. उसके मोबाइल से एक वीडियो मैसेज मिला है, जिसमें उसने इन सब बातों के बारे में बताया है और ये भी कहा है कि पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर रहा हूं. पुलिस को एक ऑटोमैटिक पिस्तौल भी मिली है. पुलिस ये पता कर रही है कि पिस्तौल कहां से लाई गई. दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम व एफएसएल की टीम ने मौके से एविडेंस कलेक्ट किये हैं.

ये भी पढ़ें- Sri Lanka Crisis: राजपक्षे का इस्तीफा स्वीकार, रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

जुमे की नमाज पढ़कर अपने घर लौटे थे
इसरार अहमद के ताऊ  ने बताया कि वह दोपहर में जुमे की नमाज पढ़कर अपने घर लौटे थे. तभी उनके छोटे भाई खुर्शीद जो इसरार के पिता हैं, उनकी दुकान पर उन्हें बुलाने के लिए आए. वे जब इसरार के घर पर पहुंचे तो घटना का पता चला. इसरार के बेटे ने ऊपर से नीचे आकर अपने दादा को बताया कि जल्दी से ऊपर चलिए देखे वहां क्या हुआ है? जब खुर्शीद ऊपर गए तो देखा कि इसरार, उसकी पत्नी और दोनों बेटियां लहुलुहान पड़े हुए थे, चारों मृत थे.

दिल्ली में शुरू किया था कारोबार
इसरार के ताऊ ने ये भी बताया कि इसरार पहले सऊदी अरब में कारोबार करता था. लगभग 3 साल पहले वह अपने परिवार के साथ भारत लौटा और मुंबई में जींस का कारोबार करने लगा, लेकिन उसे बिजनेस में काफी लॉस हुआ. इसके बाद वह दिल्ली लौट आया और यहां पर अपने माता-पिता व भाई के साथ रहने लगा. वह इसी बात को लेकर काफी परेशान था. गुरुवार/शुक्रवार की दरमियानी रात वह एक रिश्तेदार के यहां से लौटा था. रात 2 बजे तक अपने पिता के साथ बैठकर बातचीत की थी. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है. शनिवार को होगा पोस्टमार्टम.

ये भी पढ़ें- Explained: विद्रोह, बवाल और आपातकाल... राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के श्रीलंका से भागने के बाद अब आगे क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget