एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee ने फिर दिया 'खेला होबे' का नारा, कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को हराएंगे

West Bengal Chief Minister: 19 दिसंबर को होने वाले केएमसी चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका एकमात्र उद्देश्य उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना है

TMC Chief Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस 2024 में बीजेपी को पूरे देश में हारते हुए देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि 2024 में एक बार फिर से ‘खेला होबे. बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी को 2024 में भी वैसी ही हार का सामना करना पड़ेगा जैसा कि उन्हें इस वर्ष राज्य के विधानसभा चुनावों में  करना पड़ा था.

शहर के फूलबगान इलाके में 19 दिसंबर के लिए निर्धारित कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका एकमात्र उद्देश्य उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना है. उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों के दौरान हमने देखा था कि भाजपा ने राज्य में कैसा प्रचार अभियान चलाया था. इससे सभी डरते थे. लेकिन राज्य की जनता ने उन्हें हरा दिया. बंगाल ने आज जो सोचा, कल भारत सोचेगा. हम 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे. उसका वैसा ही हश्र होगा जैसा पिछले विधानसभा चुनाव में हुआ था.”

बनर्जी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए उनकी सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में "उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना" है. टीएमसी नेता ने केएमसी चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों से लोगों के लिए काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि नगर संबंधित उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए.

राष्ट्रीय राजनीति की तैय्यारी कर रही है तृणमूल कांग्रेस

गौरतलब है कि इस वर्ष हुए विधानसभा चुनावों  मेंं तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को चुनावों में हरा दिया था. कोलकाता विधानसभा चुनावों के बाद से ही ममता बनर्जी और उनकी पार्टी अब राज्य से निकलकर देश के अन्य राज्यों में अपनी पैठ बनाने में लगी हुई है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले टीएमसी ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए खुद को (तृणमूल कांग्रेस) 'वास्तविक कांग्रेस' बताया था. यही नहीं उसने कांग्रेस को 'लड़ाई में थक चुकी' सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) करार देते हुए मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकाम बताया था.

Congress Vs TMC: टीएमसी का निशाना- कांग्रेस लड़ाई में थक चुकी है, अंतर्कलह ने उसे तहस-नहस कर दिया है

Congress Vs TMC: टीएमसी और कांग्रेस में रार और बढ़ी, अभिषेक बनर्जी ने लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget