एक्सप्लोरर

'मैं इस्तीफा देने को तैयार', डॉक्टरों के बैठक से इनकार पर ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हड़ताली डॉक्टर्स के बैठक से इनकार करने पर राज्य की जनता से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था, आज समस्या का समाधान होगा.

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (12 सितंबर) को कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर इस्तीफा देने की बात कही. सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''वो मेरी कुर्सी चाहते हैं तो मैं इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हूं. मुझे सत्ता की भूख नहीं है.''

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता इंतजार कर रही थी, आज कम से कम इसका समाधान निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं उनसे माफी चाहती हूं कि हम डॉक्टरों को ड्यूटी पर वापस नहीं ला सके.

'मैंने दो घंटे तक किया इंतजार'- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, ''मैं बंगाल के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं. आप लोगों ने सोचा होगा कि आज समस्या का समाधान होगा. मैंने आज 2 घंटे इंतजार किया. बीते तीन दिनों से प्रतीक्षा कर रही हूं. अब इसके आगे कोई बैठक होगी तो मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ होगी.''

'कुछ डॉक्टरों को बाहरी लोगों से मिल रहे निर्देश'

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि ज्यादातर लोग बैठक करना चाहते थे, लेकिन एक-दो लोगों को बाहर से निर्देश आ रहे हैं कि बातचीत मत करो. सीएम ने कहा कि मैंने उन सभी जूनियर डॉक्टर को माफ़ कर दिया, जो नबान्ना के दरवाजे से बिना बैठक किए लौट गए. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने आने को कहा था, फिर भी नहीं आए.

इलाज न मिलने से 27 मरीजों की मौत का किया जिक्र

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से 27 मरीजों की मौत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रिश्ड़ा में विक्रम नाम के एक लड़के की इलाज न मिलने से मौत हो गई. उन्होंने कहा, ''उसकी मां ने उसे किडनी दी थी. उसे इलाज चाहिए था, जो नहीं मिला और उसकी मौत हो गई. उनके परिवार को लिए हम एक मोमबत्ती नहीं जलाएंगे. कई लोग बिना इलाज घरों में भी मारे गए हैं.''

ये भी पढ़ें:

कोलकाता कांड: बैठक में नहीं आए हड़ताली डॉक्टर, दो घंटे इंतजार करती रहीं CM ममता बनर्जी; जानें अब किससे मांगी माफी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget