एक्सप्लोरर

कोलकाता कांड: बैठक में नहीं आए हड़ताली डॉक्टर, दो घंटे इंतजार करती रहीं CM ममता बनर्जी; जानें अब किससे मांगी माफी?

Kolkata Doctor Rape Case: बंगाल में हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया. सरकार की ओर से बैठक का लाइव टेलीकास्ट न करने की बात कही गई थी.

पश्चिम बंगाल में कोलकाता रेप केस को लेकर हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया. पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया था. ममता बनर्जी आंदोलन कर रहे डॉक्टरों से बातचीत के लिए पहुंच भी गई थीं. वे 2 घंटे से ज्यादा देर तक इंतजार करती रहीं, लेकिन बातचीत के लिए डॉक्टर नहीं आए. इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा, मैं बंगाल की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं कि हम डॉक्टरों को काम पर वापस नहीं ला सके. 

ममता बनर्जी ने कहा, राज्य में इलाज न मिलने से 27 लोग मर चुके हैं. लेकिन डॉक्टर अभी भी हड़ताल पर हैं. मैंने तीन बार कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों के साथ बैठक नहीं हो सकी. ममता ने कहा, अब अगर कोई बैठक होगी तो मुख्य सचिव और बाकी अधिकारियों के साथ होगी. 

मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, कुछ लोग मेरी कुर्सी चाहते हैं. मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. मुझे सत्ता की भूख नहीं है. ममता बनर्जी ने कहा, बैठक में आने के लिए ज्यादातर लोग तैयार थे. लेकिन एक दो लोगों को बाहर से निर्देश मिल रहे थे कि बातचीत मत करो. 

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता इंतजार कर रही थी कि आज कम से कम इसका समाधान निकल जाएगा. मैं उनसे माफी मांगना चाहती हूं कि डॉक्टरों को ड्यूटी पर नहीं ला सके. ममता बनर्जी ने कहा, मैं बंगाल के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं. मैंने 2 घंटे तक इंतजार किया. 

क्यों फेल हो गई ममता के साथ डॉक्टरों की मीटिंग?

दरअसल, ममता बनर्जी ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को मीटिंग के लिए बुलाया था. 15 जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया था. हालांकि, सरकार की ओर से बैठक को लाइव टेलीकास्ट करने की मनाही थी. इसके चलते जूनियर डॉक्टर मीटिंग स्थल तो पहुंचे लेकिन अंदर नहीं गए. वहां ममता बनर्जी 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं. डॉक्टरों ने बिना टेलीकास्ट बैठक करने से इनकार कर दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget