एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने वापस ली दावेदारी! राहुल गांधी ने खोला बड़ा राज, बोले- 'उनके नाम पर ममता राजी नहीं'

I.N.D.I.A. Alliance: मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष चुन लिया गया है. इस संबंध में एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि गठबंधन का नेतृत्व खरगे को करना चाहिए.

I.N.D.I.A Alliance Meeting: विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के नाम पर शनिवार (13 जनवरी) को आम सहमति बन गई. सूत्रों ने यह जानकारी दी. वहीं, विपक्षी दलों की वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि ममता बनर्जी नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाने के पक्ष में नहीं हैं.

इसके बाद नीतीश कुमार ने दावेदारी वापस ले ली. वाम दलों ने कहा कि ममता राजी हो या ना हो, नीतीश कुमार को ही गठबंधन का संयोजक बनना चाहिए. सूत्रों ने कहा कि अब नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनाने का अंतिम फैसला उन पार्टियों से परामर्श करने के बाद लिया जाएगा, जिनके प्रतिनिधि बैठक में मौजूद नहीं थे.

मल्लिकार्जुन खरगे को नेतृत्व करने का सुझाव
बैठक के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आज इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. इसमें जल्द से जल्द सीट शेयरिंग पर फैसला करने पर बातचीत हुई. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि गठबंधन का नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे को करना चाहिए. इस पर सभी सहमत हुए."

पवार ने कहा कि हमने आने वाले दिनों में योजना बनाने के लिए एक समिति भी बनाई. सभी ने सुझाव दिया कि नीतीश कुमार को संयोजक के रूप में जिम्मेदारी लेनी चाहिए, लेकिन उनकी राय है कि जो पहले से ही प्रभारी है, उसे बने रहना चाहिए.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए निमंत्रण
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, "हर कोई खुश है कि सीट-बंटवारे की बातचीत सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है. मैंने राहुल गांधी के साथ सभी दलों को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया."

बैठक में 14 दल हुए शामिल
बता दें कि इस वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता सीताराम येचुरी, तमिलनाडु के सीएम और डीएमके के अध्यक्ष एम के स्टालिन समेत 14 पार्टियों के नेता शामिल हुए.

वहीं, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा नेता अखिलेश यादव और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने बैठक में भाग नहीं लिया. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें बैठक की जानकारी देरी से मिली, इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं.

यह भी पढ़ें- साधुओं पर हमला मामले को लेकर TMC पर भड़के जेपी नड्डा, 'इनको भगवा कलर से क्या दिक्‍कत?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget