एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'जहां से चुनाव लड़ेंगे, वहीं से हराएंगे', बीजेपी में शामिल हुए पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय को ममता बनर्जी की चुनौती

West Bengal BJP: सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अभिजीत गंगोपाध्याय के सभी फैसले सवालों के घेरे में है. बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व जस्टिस ने टीएमसी को बंगाल से उखाड़ फेंकेने की बात कही थी.

Abhijit Gangopadhyay Joins BJP: कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय गुरुवार (7 मार्च) को बीजेपी में शामिल हो गए. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राज्य की मुख्यमंत्री ममता बुनर्जी ने अभिजीत गंगोपाध्याय पर निशाना साधते हुए कहा, "हम आपको चुनाव में हराएंगे, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से चुनाव लड़ेंगे." तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अभिजीत गंगोपाध्याय पर अपने फैसलों के जरिए हजारों युवाओं की नौकरियां छीनने का भी आरोप लगाया.

ममता बनर्जी ने अभिजीत गंगोपाध्याय पर लगाए आरोप

सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा, "आपके सभी फैसले सवालों के घेरे में हैं. युवा आपको माफ नहीं करेंगे. हम आपकी हार सुनिश्चित करेंगे." अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार (5 मार्च) को कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस पद से इस्तीफा दिया था. बीजेपी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया था, वहां राज्य पार्टी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा था.

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है. मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा. हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट टीएमसी शासन को बाहर करना है." इस दौरान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति को अभिजीत गंगोपाध्याय जैसे व्यक्ति की जरूरत है.

अभिजीत गंगोपाध्याय ने TMC पर निशाना साधा 

इससे पहले पूर्व जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा था कि वह तृणमूल कांग्रेस के अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे. उन्होंने कहा था, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के नेता कुछ समय से मेरे खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. यदि उन्हें कोई फैसला पसंद नहीं है, तो वे मौखिक रूप से किसी जज की आलोचना नहीं कर सकते. इस तरह के उकसावे ने मुझे राजनीति में आने और बंगाल में भ्रष्टाचार के पर्याय टीएमसी से लड़ने का फैसला करने में मदद की."

ये भी पढ़ें : Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में क्यों हो रही देरी? कोर्ट में बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल; मोदी सरकार की कितनी हिस्सेदारी
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
'दक्षिण के राज्यों को सीटों का होगा फायदा, फैलाया जा रहा भ्रम', लोकसभा में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित
'दक्षिण के राज्यों को होगा फायदा', केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget