एक्सप्लोरर

West Bengal: ममता बनर्जी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गवर्नर की जगह अब सीएम होंगी स्टेट यूनिवर्सिटी की चांसलर

Mamata Banerjee Cabinet Decision: ममता बनर्जी कैबिनेट ने राज्य संचालित यूनिवर्सिटी को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अब राज्यपाल की जगह सीएम स्टेट यूनिवर्सिटी की चांसलर होंगी.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के बीच एक बार फिर से ठन सकती है. दरअसल, आज बंगाल कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब राज्य संचालित यूनिवर्सिटी की चांसलर मुख्यमंत्री होंगी, न की राज्यपाल. इससे संबंधित बिल को जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने बैठक के बाद कहा, ''मुख्यमंत्री को राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने वाले विधेयक को बंगाल मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है. इस प्रस्ताव को जल्द ही विधानसभा में एक विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा.'' अब तक राज्यपाल ही स्टेट यूनिवर्सिटी के चांसलर होते थे.

बंगाल में राज्यपाल दफ्तर और ममता सरकार के बीच विवाद अकसर सुर्खियों में रहती है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) लगातार राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं.

आज ही पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने हावड़ा नगर निगम (एचएमसी) के विभाजन संबंधी विधेयक को मंजूरी नहीं देने के लिए राज्यपाल जगदीप धनखड़ की आलोचना की. उन्होंने राजभवन पर इसे अटकाने का आरोप लगाया.

बल्ली नगर पालिका को एचएमसी के अधिकार क्षेत्र से अलग करने के प्रस्ताव वाले हावड़ा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2021 को पिछले साल राज्य विधानसभा द्वारा पारित किया गया था. धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने हालांकि अभी तक विधेयक पर अपनी सहमति नहीं दी है. उन्होंने राज्य सरकार से इस संबंध में और जानकारी मांगी है.

बंगाली अभिनेत्री Bidisha De Majumdar ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव

PM Modi Speech: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- पहले राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रहती थी और आज लगातार रिफॉर्म हो रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget