एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- पहले राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रहती थी और आज लगातार रिफॉर्म हो रहे हैं

PM Modi Speech In ISB Hyderabad: पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में ISB के कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और कांग्रेस (Congress) पर भी निशाना साधा.

PM Modi In ISB Hyderabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हैदराबाद (Hyderabad) में भारतीय स्कूल व्यवसाय (ISB) के 20 साल पूरा होने के कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा, "ISB एशिया में टॉप बिजनेस स्कूल में शामिल है. यहां के छात्रों ने कई स्टार्टअप (Startup ISB) बनाए. यह ISB के लिए उपलब्धि और देश के लिए गौरव की बात है. साल 2001 में अटल जी ने इसे देश को समर्पित किया था. तब से लेकर आज तक लगभग 50 हज़ार एक्ज़ीक्यूटिव यहां से ट्रेन होकर निकले हैं. आज ISB एशिया के टॉप बिजनेस स्कूलों में से एक है." 

पीएम मोदी ने कहा, "भारत आज विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है. पिछले साल भारत में अब तक रिकॉर्ड FDI आया है. आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि इंडिया मीन्स बिजनेस (India Means Business). भारत जिस स्तर पर लोकतांत्रिक तरह से अनेक चीज़ें कर सकता है और जिस तरह से हम नीति या निर्णय लागू कर सकते हैं वह पूरी दुनिया के लिए अध्ययन और सीखने का विषय बन जाता है. इसलिए हम अक्सर इंडियन सॉल्यूशन को ग्लोबली इंप्लीमेंट होते देखते हैं." 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में रिफॉर्म की जरूरत हमेशा महसूस की जाती थी. लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रहती थी. पिछले 3 दशकों में लगातार बनी रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश ने राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी देखी. 2014 के बाद से देश राजनीतिक इच्छाशक्ति को भी देख रहा है और लगातार रिफॉर्म भी रहे हैं. मेडिकल एजुकेशन में भी हमने कई रिफॉर्म किए हैं. इसी का परिणाम है कि बीते 8 वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 380 से बढ़कर 600 से भी अधिक हो गई है. देश में मेडिकल की ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की सीटें 90 हजार से बढ़कर 1.5 लाख से ऊपर हो चुकी हैं. 

दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी वैक्सीन्स भेजी- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड वैक्सीन के (Covid Vaccine) लिए हमारे यहां चिंता जताई जा रही थी कि विदेशी वैक्सीन मिल पाएगी भी या नहीं. लेकिन हमने अपनी वैक्सीन तैयार कीं. इतनी वैक्सीन बनाईं कि भारत में भी 190 करोड़ से ज्यादा डोज़ लगाई जा चुकी हैं. भारत ने दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी वैक्सीन्स भेजी हैं. 

तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम भारत में- पीएम
पीएम मोदी  (PM Modi)  ने आगे कहा कि आज भारत G20 देशों के समूह में फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी है. स्मार्टफोन डाटा कंज्यूमर के मामले में भारत पहले नंबर पर है. इंटरनेट यूजर्स की संख्या को देखें तो भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है. ग्लोबल रिटेल इंडेक्स (Global Retail Index) में भी भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम (Startup Ecosystem) भारत में है. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर मार्केट (Consumer Market) भारत में है.  

ये भी पढ़ें- 

Rajya Sabha Election 2022: RJD के उम्मीदवारों के नाम फाइनल, लालू की बेटी मीसा भारती और पूर्व विधायक फैयाज अहमद जाएंगे राज्यसभा 

Russia-Ukraine War: सेना को मजबूत करने और यूक्रेन पर पकड़ बनाने के लिए रूस ने उठाए कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget