एक्सप्लोरर

'बिहार में चुनावी भाषण दे सकते हैं, लेकिन पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक में नहीं आ सकते', खरगे का PM मोदी पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का कोई कार्यक्रम होता है तो कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाता है.

Mallikarjun Kharge On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान के जयपुर में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करने के दौरान पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इसे देश की बदकिस्मती बताते हुए कहा कि मोदी बिहार में चुनावी भाषण देते हैं, लेकिन दिल्ली में हो रही सर्वदलीय बैठक में नहीं आ सकते, यह शर्म की बात है. 

खरगे ने अपने भाषण की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की और कहा कि राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर जाकर पहलगाम हमले में घायल हुए लोगों से मुलाकात की, लेकिन मोदी न तो सर्वदलीय बैठक में आए और न ही कश्मीर गए. उन्होंने मोदी के 56 इंच की छाती और घर में घुसकर मारूंगा जैसे बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातों के बजाय उन्हें बिहार से आकर दिल्ली में बैठक में शामिल होना चाहिए था और देश को अपनी योजना के बारे में बताना चाहिए था.

'इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए जान दी'
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के देश में देशभक्ति की कमी वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल देश के लोगों पर सवाल उठा रहे हैं कि हमारे पास देशभक्ति की कमी है. उन्होंने कहा कि आजादी के लिए लड़ने वाले गांधी जी की हत्या हुई, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए अपनी जान दी. अगर उनमें देशभक्ति की कमी होती, तो क्या वे ऐसा करते. उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या उनके पास देश के लिए इतने बड़े बलिदान का कोई रिकॉर्ड है.

'RSS के पास करोड़ों की संपत्ति कहां से आई'?
खरगे ने आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि विभिन्न शहरों में करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने के लिए उसके पास पैसा कहां से आया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी का कोई कार्यक्रम होता है तो उसके कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाता है. जब कांग्रेस ने रायपुर अधिवेशन का आयोजन किया तो ईडी ने हमारे नेताओं पर छापेमारी शुरू कर दी. अहमदाबाद अधिवेशन के सफल समापन के बाद ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया. बीजेपी को जैसे ही लगता है कि कांग्रेस मजबूत हो रही है, वह जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर उसे दबाने की कोशिश करने लगती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ऐसे दबने वाली नहीं है.

'एक महीने में तीन दलितों की हत्या हुई'
हिंदू समाज को एकजुट करने के बीजेपी के दावों पर बोलते हुए खरगे ने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के मंदिर में पूजा करने के बाद बीजेपी के पूर्व विधायक के उस मंदिर को गंगाजल से धोने की घटना का जिक्र किया. उन्होंने पूछा कि अगर हिंदू एक हैं तो वह दलितों को क्यों अपमानित कर रही है. उन्होंने राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि एक महीने में तीन दलितों की हत्या हुई, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई.

ये भी पढ़ें:

'मैं जिपलाइन पर था, नीचे शुरू हो गई फायरिंग', पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीद ने बयां किया मंजर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget