एक्सप्लोरर

'ताजमहल-लाल किला भी मुस्लिमों ने बनाया तो उसे भी तोड़ दो', कांग्रेस की रैली में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पिछले 11 सालों में बीजेपी ने लगातार संविधान, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है. विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की.

Mallikarjun Kharge Attack On BJP: महाराष्ट्र चुनाव में बड़ी हार के बाद से ही कांग्रेस संविधान और ईवीएम को लेकर सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान को लेकर महारैली की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें कई चीजें हासिल करनी है. सिर्फ एक संगठन नही है, हर संगठन यह चाहता है कि संविधान बचाना चाहिए इसलिए हमको एक रहकर इस संविधान को बचाना होगा. हर पार्टी के लोग आने अपने हिसाब से काम कर रहे हैं, हमे लोकतंत्र को भी बचाना होगा. खरगे ने कहा कि देश में ताजमहल से लेकर लाल किला सभी तो मुसलमानों ने बनाया क्या उसे भी तोड़ देंगे. 

दिल्ली में रामलीला मैदान में बोलते हुए खरगे ने कहा, “जब तक लोकतंत्र नहीं बचेगा आपकी हिस्सेदारी नहीं होगी. ब्रिटिश के जमाने में सिर्फ चंद वोटर्स थे. वह सब अमीर थे, जमींदार थे, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने के बाद अम्बेडकर जी और दोनों ने मिलकर एडल्ट फ्रेंचाइज देने का रिजॉल्यूशन पास किया था. बताइये क्या एडल्ट फ्रेंचाइज मोदी ने दिलवाया है? सब संविधान की देन है."

‘11 सालों से बीजेपी कमजोर कर रही लोकतंत्र’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में बीजेपी ने लगातार संविधान, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है. विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश हुई. मीडिया पर पाबंदियां लगाई गईं. पत्रकारों को जेल में डाला गया. बीजेपी के नेता सरे-आम संविधान को बदलने के लिए 400 सीटें मांग करने लगे. ऐसे माहौल में राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी फिर मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा निकाली. इन यात्राओं ने जनता के मुद्दों को कांग्रेस पार्टी का मुद्दा बनाया. इस देश का मुद्दा बनाया और आज आप सब यहां इस ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए है, क्योंकि ये मुद्दे आज भी खत्म नहीं हुए.

‘ये हैं कांग्रेस के मुद्दे’

खरगे ने कहा कि मुझे खुशी है कि आप सभी लोग ऐसे मुद्दों पर भी लड़ रहे हैं, जो देश के नौजवानों, मजदूर, कमजोर तबकों, माइनॉरिटीज और किसानों की समस्याएं हैं. चाहे वक्फ बोर्ड में हस्तक्षेप की बात हो, प्राइवेटाइजेशन पर रोक और ठेकेदारी प्रथा की समाप्ति हो, खाली पदों को भरा जाना, सरकारी धन से चल रही प्रोजेक्ट में आरक्षण, किसानों की एमएसपी गारंटी, आदिवासियों की जल जंगल और जमीन बचाने का मसला हो या चुनाव साफ सुथरे तरीके से हो. ये सब हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी के विषय हैं. हम किसी भी राजनीतिक या आर्थिक शक्ति को लोकतंत्र को तबाह करने की इजाजत नहीं दे सकते.

'मोदी शाह ने उठाए सवाल'

वह बोले, “लोगों को यह मालूम होना चाहिए, देश एक है, कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए और जब राहुल गांधी ने यह बात उठाई कि जाति जनगणना हो तब मोदी और शाह ने इसपर भी सवाल उठाए. हमारा काम है, जिन लोगों को इससे फायदा होगा उनको सवाल उठाना चाहिए. तभी बाकी लोग मदद के लिए आएंगे.” 

‘ताजमहल मुसलमान ने बनाया उसको भी जाकर तोड़ो’

संभल मामले पर खरगे ने कहा कि भाजपा का कहना है कि वहां पहले मंदिर था अब मस्जिद है. मस्जिद के नीचे मंदिर है. मोहन भागवत ने 2022 में कहा था- हर मस्जिद में शिवालय ढूंढने का काम ना करें. आपके (भाजपा) लोग ऐसा बोलते हैं फिर भी आप यह करते हैं. 1947 से पहले धार्मिक स्थलों की यथास्थिति रखने के लिए 1991 में कानून बनाया गया, लेकिन उसको भी नहीं मान रहे है. कानून भी आप बनाते हो तोड़ते भी आप हो. ताजमहल मुसलमान ने बनाया उसको भी जाकर तोड़ो. लाल किला भी मुसलमान ने बनाया वह भी तोड़ दो. हैदराबाद में किला है वह भी तोड़ दो. सब कुछ ऐसे ही खत्म कर देंगे क्या हम लोग. 

‘मैं भी हिंदू हूं’

खरगे ने कहा, “मैं भी हिंदू हूं, मेरा नाम मलिकार्जुन है. मैं सेक्युलर रहने की वजह से चाहता हूं एक होकर चलो. वक्फ बिल का कांग्रेस पार्टी सभी अपोजिशन पार्टी के सभी लोगों ने विरोध किया है. यह लोग देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं. यह लोग ऐसे ही करते रहेंगे तो फिर एक बार देश गुलामी में चला जाएगा. यह बाबा साहब ने कहा था. हम सब मिलकर न्याय के लिए लडेंगें."

यह भी पढ़ें- 'भारत और बांग्लादेश में नहीं है कोई फर्क, यहां भी वही हो रहा', संभल विवाद पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget