एक्सप्लोरर

'भारत और बांग्लादेश में नहीं है कोई फर्क, यहां भी वही हो रहा', संभल विवाद पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज देश में जो हालत हो रहे हैं उसमें लोगों को एक दूसरे से लड़ाया जा रहा है और मुझे इसका डर है कि जो 1947 में हालात हुए थे, यह हमें वही लेकर जा रहे हैं.

PDP Chief On Sambhal Violence: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार (01, दिसंबर, 2024) को कहा कि देश में हालात ठीक नहीं हैं. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब युवाओं ने नौकरी और अस्पताल की मांग की, तो उन्हें वह नहीं मिला और अगर सरकार युवाओं को ये सब नहीं दे सकती तो वह मस्जिदों में मंदिर तलाशने लगती हैं. सरकार युवाओं को अच्छी तालीम नहीं दे पा रही है. हमारी गलियां, हमारी सड़कें केंद्र सरकार ठीक नहीं कर पा रही. मुफ्ती ने संभल हिंसा को लेकर भी कहा कि वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी.

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारे नेता महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, मौलाना आजाद और अन्य लोगों ने इस देश को हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी का घर बनाया है. हालांकि, देश में हालात अब अलग हैं. इतना ही नहीं पीडीपी प्रमुख ने बांग्लादेश की स्थिति को लेकर कहा कि वहां हालात ठीक नहीं हैं. वहां हमारे हिंदू भाइयों पर अत्याचार हो रहे हैं. भारत और बांग्लादेश में कोई अंतर नहीं है. यहां भी अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. अगर हम मस्जिदों में मंदिर तलाशते रहेंगे तो क्या फर्क रह जाएगा?"

‘उमर खालिद 4 साल से जेल में’

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “आज देश में जो हालत हो रहे हैं उसमें लोगों को एक दूसरे से लड़ाया जा रहा है और मुझे इसका डर है कि जो 1947 में हालात हुए थे, यह हमें वही लेकर जा रहा है. संभल में जो हादसा हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उसमें उन लोगों का कोई लेना-देना नहीं था. इस पर कोई कुछ कहेगा तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा, जैसे उमर खालिद 4 साल से जेल में है. आजकल कोई सुनवाई नहीं होती है." 

ईवीएम को लेकर साधा निशाना 

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 800 साल पुरानी अजमेर शरीफ दरगाह में हिंदू, मुस्लिम और सिख सभी जाते हैं, जो हमारी गंगा जमुनी तहजीब की निशानी है. वहीं महबूबा मुफ्ती ने चुनाव को लेकर कहा कि इलेक्शन में वोटिंग परसेंटेज पहले कुछ और होता है और गिनती करने के वक्त कुछ और ही नतीजा निकल के आता है. कहीं ना कहीं उसमें भी गड़बड़ है. केंद्र ने एक स्टेट में विपक्ष को जीतने दिया क्योंकि कोई सवाल ना उठा सके. इसमें भी शक है और चुनाव आयोग इसका कोई जवाब नहीं देता है.

यह भी पढ़ें- 'EVM हैक करने का दावा झूठा और निराधार', चुनाव आयोग की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget