एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge Tweet: ‘झूठ अब देश के सामने बेपर्दा’, मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर हमला

Mallikarjun Kharge On New Parliament Inauguration: दिल्ली में दो बड़े घटनाक्रम देखने को मिले. इन दोनों ही मामलों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला किया है.

Mallikarjun Kharge Attack On PM Modi: नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार (28 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो गया. इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने वाली कांग्रेस अपने रुख पर अडिग रही और पार्टी का कोई भी नेता मौके पर शामिल नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला किया.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “नई संसद के उद्घाटन का हक राष्ट्रपति जी से छीना, सड़कों पर महिला खिलाड़ियों को तानाशाही बल से पीटा! बीजेपी-आरएसएस के सत्ताधीशों के 3 झूठ अब देश के सामने बे-पर्दा हैं. पहला- लोकतंत्र, दूसरा- राष्ट्रवाद, तीसरा- बेटी बचाओ. याद रहे मोदी जी, लोकतंत्र केवल इमारतों से नहीं, जनता की आवाज से चलता है.”

महिला पहलवानों पर पुलिस कार्रवाई

कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला पहलवानों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर हमला किया है. दरअसल, प्रदर्शनकारी पहलवान संसद भवन की ओर कूच करने लगे थे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने रोकने का प्रयास किया और कुछ पहलवानों को हिरासत में भी लिया. विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि पहलवानों के साथ हाथापाई की गई.

रविवार के घटनाक्रम पर विपक्ष हमलावर

रविवार (28 मई) को दो बड़े घटनाक्रमों पर विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा है. इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नए संसद भवन के उद्घाटन और पहलावानों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया. उन्होंने कहा, “राज्याभिषेक पूरा हुआ- 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़.”

उन्होंने अपने ट्वीट में जंतर-मंतर पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों की एक छोटी सी क्लिप भी शेयर की. राहुल गांधी ने महिला पहलवानों की हिरासत को गलत बताते हुए कहा, “बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ नया नारा है... लेकिन बेटी किससे बचाओ, बीजेपी से बचाओ." 

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: दिल्ली के अलग-अलग थानों में बंद हैं बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक, पुलिस ने कहा- 'कानून का उल्लंघन किया है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget