एक्सप्लोरर

Mahua Moitra Row: महुआ बोलीं - दुर्गा आई हैं... रण होगा, बीजेपी ने कहा- आपने अधर्म किया, हार होगी

Cash For Query Case: पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा में एथिक्स कमेटी की ओर से रिपोर्ट पेश कर दी गई है. इस पर BJP और महुआ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.

Ethics Committee Report On Mahua Moitra: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों में घिरीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन शुक्रवार (8 दिसंबर) को आखिरकार यह रिपोर्ट पेश हुई है. इसके पहले जब महुआ लोकसभा में पहुंचीं तो उन्होंने खुद को "दुर्गा" बताया और महाभारत की तरह "रण" की चेतावनी दी है.

महुआ ने कहा, ''मां दुर्गा आ गई हैं, अब देखेंगे... इसके बाद उन्होंने एक बंगाल की कविता पढ़ी, जिसका मतलब है जब कोई आपको डराता है तो उसके सामने सिर उठाकर लड़ाई लड़िए. राष्ट्रकवि दिनकर की मशहूर कविता की पंक्तियों का जिक्र करते हुए महुआ ने कहा, "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है. उन्होंने (बीजेपी) चीरहरण शुरू किया अब आप 'महाभारत का रण' देखेंगे.''

"कृष्ण और अर्जुन तो इधर हैं"
महुआ के इस बयान पर बीजेपी ने भी जवाब दिया है. पार्टी की बंगाल इकाई के अध्यक्ष और बालूरघाट से लोकसभा के सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा है कि महुआ ने अधर्म किया है इसीलिए उनकी हार होगी. मजूमदार ने कहा , ''चीरहरण द्रौपदी का हुआ था, शूर्पणखा का नहीं. इस मामले में महाभारत नहीं होगा. महाभारत के कृष्ण और अर्जुन तो इधर हैं, पीएम मोदी और अमित शाह." उन्होंने कहा, "महाभारत धर्म की रक्षा के लिए हुआ था. महुआ ने अधर्म किया है. महाभारत में भी अधर्म की हार हुई थी और धर्म की जीत हुई थी. इस बार भी धर्म की जीत होगी.''

विपक्ष ने किया महुआ का समर्थन

इधर इस मामले में महुआ को विपक्षी सांसदों का साथ मिल रहा है. महुआ के खिलाफ संसद में रिपोर्ट पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने जमकर बवाल काटा.  टीएमसी के अलावा, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), आरएसपी के सांसदों ने महुआ के खिलाफ एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. 

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, यह सरकार की ओर से एक दुस्साहस है. वहीं, शशि थरूर ने कहा, अविश्वसनीय रूप से अपर्याप्त रिपोर्ट है. इसमें कोई उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. इसके पहले लोकसभा में कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल के बरहमपुर से सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर एथिक्स कमेटी की कार्रवाई की समीक्षा की मांग की थी.

ये भी पढ़ें :Mahua Moitra Row: लोकसभा में महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश, विपक्ष ने जमकर काटा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget