एक्सप्लोरर

Maheep Kapoor Covid Positive: संजय कपूर और सोहेल खान की पत्नी भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, करीना कपूर भी हो चुकी हैं संक्रमित

Seema Khan Covid-19 Positive: एक बेहद करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी कोविड संक्रमित पाई गई हैं और घर में ही उनका इलाज चल रहा है

Maheep Kapoor Covid-19 Positive: देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बॉलीवुड में भी कोविड के‌ मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद अब अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के भी कोविड-19 से संक्रमित होने की खबर है. जब एबीपी न्यूज़ ने इस खबर की पुष्टि के लिए महीप के पति संजय कपूर से संपर्क किया तो उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हां, महीप कोविड पॉजिटिव हैं. उन्हें कोविड के मामूली लक्षण हैं. ऐसे में उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वे सभी तरह के एहतियात बरत रही हैं." उन्होंने यह जानकारी भी दी कि महीप ने उनसे संपर्क में आने वाले तमाम लोगों को भी अपनी कोविड जांच करने की सलाह दी है.

इस बीच, एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी हाथ लगी है कि अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी कोविड संक्रमित हो गई हैं और घर में ही उनका इलाज चल रहा है. एक बेहद करीबी सूत्र ने सीमा खान से जुड़ी इस खबर की जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि महीम कपूर और सीमा खान दोनों ही सालों पुरानी दोस्त हैं और अक्सर साथ पार्टी करती देखी जाती हैं. गौरतलब है कि दोनों ही पिछले साल नेटफ्लिक्स के लिए करण जौहर द्वारा बनाई गई सीरीज 'फैबुलेस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' में अन्य दोस्तों के साथ दिखाई दी थीं.

Omicron Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 2 नए केस मिले, कुल आंकड़ा 20 पर पहुंचा, जानिए राज्य में कोरोना का पूरा हाल

कोविड संक्रमित होने के बाद करीना कपूर ने दी प्रतिक्रिया 

करीना कपूर ने लिखा, "मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं. जिसके बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सारे मेडिकल प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं. मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करती हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं कि वो अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं. मेरी फैमिली और मेरे स्टाफ को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं. फिलहाल उनमें से किसी को कोई लक्षण नहीं है. शुक्र है मैं बेहतर फील कर रही हूं और जल्द ही इससे उबर जाऊंगी"

ABP C-Voter Survey: यूपी चुनाव में बीजेपी अब मथुरा को मुद्दा बनाना चाहती है ? सर्वे में जानिए क्या कहती है जनता

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे आशुतोष रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget