एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की चेतावनी- पाबंदियों का सही पालन नहीं किया तो फिर करना पड़ेगा लॉकडाउन

उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वो कहीं भी भीड़ जुटाने से बचें.उद्धव ने साथ ही कहा है कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए ही लॉकडाउन में ढील दी गई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढ़ील दी गई है. राज्य में अभी भी रोजाना सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के लोगों को चेताया है कि अगर उन्होंने पाबंदियों का सही से पालन नहीं किया तो फिर से लॉकडाउन किया जा सकता है.

महाराष्ट्र में कोरोना का असर सबसे ज्यादा देखा गया है. यहां मौतों का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है. प्रदेश में अभी तक 94 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं जिनमें से 3 हजार 4 सौ से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है.

कहीं भी भीड़ न जुटाएं लोग

इस बीच सीएम उद्धव ने बुधवार 10 जून को ट्वीट कर सचेत किया, “अगर लॉकडाउन में दी गई छूट खतरनाक साबित हुई, तो हमें मजबूरन दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ेगा.”

हालांकि उद्धव ने साथ ही कहा कि महाराष्ट्र की जनता सरकार के साथ सहयोग कर रही है और निर्देशों का पालन कर रहे हैं. उद्धव ने साथ ही लोगों से अपील की कि वे कहीं भी भीड़ न जुटाएं.

महाराष्ट्र में हाल ही में लॉकडाउन में ढील के बाद अचानक मरीन ड्राइव पर लोगों की भीड़ दिखने लगी थी, जिस पर लोगों ने चिंता जाहिर की थी.

मुंबई लोकल शुरू करने के लिए केंद्र से आग्रह

महाराष्ट्र विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के लिए ही लॉकडाउन में ढील देनी पड़ी. उद्धव ने साथ ही बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार और रेलवे से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा को शुरू करने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें

कोरोना अपडेट: देश में पहली बार एक दिन में 350 से ज्यादा मौतें, 3 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

सरकार की नई पहल: कोरोना से लड़ने में अब IAS और IPS अधिकारी भी डॉक्टर की यूनिफॉर्म में आएंगे नज़र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget