एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में पहली बार एक दिन में 350 से ज्यादा मौतें, 3 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

देश में लगातार आठवें दिन कोरोना संक्रमण के 9000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. अब तक 1 लाख 41 हजार लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 5823 लोग ठीक हुए हैं.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. पिछले 24 घंटों में वायरस से 357 मौत हुईं हैं. यह पहली बार है जब एक दिन में मौत का आंकड़ा 350 पार हुआ हो. वहीं रिकॉर्ड 9996 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं. गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 86 हजार 579 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 8102 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 41 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. दुनिया में छठा सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत छठे स्थान पर बना हुआ है. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 37 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 46 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. ये भी पढ़ें- सरकार की नई पहल: कोरोना से लड़ने में अब IAS और IPS अधिकारी भी डॉक्टर की यूनिफॉर्म में आएंगे नज़र Covid-19: पीएम मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की बातचीत, हालात ठीक होने पर भारत आने का दिया न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

वीडियोज

Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget