एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नासिक में बोले पीएम मोदी- ‘नई सरकार को 100 दिन हुए, इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी’

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में नई सरकार को बनें 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इस सरकार का पहला शतक आपके सामने है. इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी है और आने वाले 5 वर्षों की साफ़ सुथरी तस्वीर भी है.

नासिक: महाराष्ट्र में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस सभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमरी नई सरकार ने 100 दिन पूरे करके शतक मार दिया है. इस शतक में धार भी है और रफ्तार भी है. पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में महाराष्ट्र तेजी से आगे नहीं बढ़ा था.

पीएम मोदी ने कहा, ‘’जब लोकसभा चुनाव चरम पर था, तब मैं डिंडोरी में एक सभा करने आया था. उस सभा में ऐसा जनसैलाब उमड़ा था कि उसने पूरे देश में चल रही बीजेपी की लहर को और प्रचंड बना दिया था. आज नासिक की ये रैली और भी आगे निकल गई है. इतना ज्यादा जनसैलाब आज उमड़ा है.’’

महाराष्ट्र: सीटों को लेकर उद्धव के 50-50 फॉर्मूले पर बोले गडकरी- गठबंधन शिवसेना से ही होगा

पीएम मोदी ने कहा, ‘’पहले की सरकारों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण महाराष्ट्र जिस तेजी से आगे बढ़ना चाहिए था, उस तेजी से आगे नहीं बढ़ा. मुंबई महानगरी की चकाचौंध में महाराष्ट्र के दूर दराज के क्षेत्र, वहां के गरीब, किसान राजनीतिक अस्थिरता के शिकार हो गए.’’

मोदी ने आगे कहा, ‘’केंद्र में नई सरकार को बनें 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इस सरकार का पहला शतक आपके सामने है. इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी है और आने वाले 5 वर्षों की साफ़ सुथरी तस्वीर भी है.’’ उन्होंने कहा, ‘’पहले शतक में देश, समाज और दुनिया में नए भारत के नए दृष्टिकोण की झलक है. कठिन चुनौतियों से टक्कर की ललक भी है, विकास का जोश भी है और भारत की वैश्विक ताकत का सन्देश भी है.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की जनता को याद दिलाएं कि पहले की सरकारों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण महाराष्ट्र जिस तेजी से आगे बढ़ना चाहिए था, उस तेजी से आगे नहीं बढ़ा.’’ उन्होंने कहा, ‘’केंद्र में नई सरकार को बनें 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इस सरकार का पहला शतक आपके सामने है. इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी है और आने वाले 5 वर्षों की साफ़ सुथरी तस्वीर भी है. पहले शतक में देश, समाज और दुनिया में नए भारत के नए दृष्टिकोण की झलक है. कठिन चुनौतियों से टक्कर की ललक भी है, विकास का जोश भी है और भारत की वैश्विक ताकत का सन्देश भी है.’’

यह भी पढ़ें- IIFA AWARDS 2019: बेस्ट फिल्म बनी 'राज़ी', सारा और ईशान ने जीता बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड, यहां है WINNERS की FULL LIST स्वदेशी विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने राजनाथ, कहा- मुझे अपनी सेना पर नाज़ गुस्ताखी: पाकिस्तान ने पीएम मोदी के विमान को अपना एयरस्पेस नहीं देने पर तोड़ दी परंपरा 'Howdy Modi' को लेकर लोगों का जोश हाई, अबतक 50 हजार से ज्यादा भारतीयों ने कराया रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget