एक्सप्लोरर

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में बारिश बनी मुसीबत- कई इलाकों में पानी में डूबी गाड़ियां, ट्रेनें रुकीं, नासिक में सैलाब में फंसी बस

Heavy Rainfall: नासिक (Nashik), सोलापुर के साथ ठाणे में भी भारी बारिश (Heavy Rain) ने बुरा हाल कर दिया है. ठाणे के कलवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया.

Heavy Rainfall in Maharashtra: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मुंबई (Mumbai) और आसपास के इलाकों में गुरुवार की शाम हुई तेज बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई. नवी मुंबई में भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में सड़कों पर काफी पानी जमा (Mumbai Waterlogging) हो गया. ठाणे में भारी बरसात के बाद कई गाड़ियां पानी में फंस गईं. इसके अलावा मुंब्रा इलाके में तेज बरसात की वजह से सडकें पानी में डूब गईं. कई इलाकों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई.

नासिक (Nashik) में भी तेज बारिश की वजह से हाईवे से सटे फ्लाइओवर पर भी पानी जमा हो गया. सड़कों पर पानी भर जाने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

नासिक में बारिश से मुसीबत

नासिक में बारिश ने शहर में जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है. कई इलाकों में तो बिजली बाधित होने की भी खबरें आईं. कई जगह गाड़ियां पानी में फंसी दिखीं. भारी बारिश के वजह से नासिक के सिन्नर तालुका के कंकोरी गांव में जाम नदी का जलस्तर बढ़ गया. नदी के ऊपर बने हुए पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. गांव वालों को इस पुल से बचने की हिदायत दी गई. कई लोग अपनी जान को जोखिम मे डालकर पुल पार करते दिखे. बाइक के सहारे पुल पार कर रहे दो व्यक्ति नदी में बहने लगे. तत्परता दिखाते हुए गांववालों ने पुल में बह रहे दोनों व्यक्ति को बचाया. वहीं, नासिक में सैलाब में बस फंस गई. बाद में सभी यात्रियों का रेस्क्यू किया गया.

सोलापुर में हाल बेहाल

महाराष्ट्र के सोलापुर के बार्शी तहसील के तहत आनेवाले उपले दुमाला गांव के निवासियों को अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को नदी पार करके ले जाना पड़ा. उपले दुमाला गांव के निवासी बालाजी नाईकवाड़ी की मृत्यु के बाद गांव के लोगों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन घर से श्मशान भूमि तक जाने के लिए गांव वालों नदी पार करना पड़ा. इन दिनों महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इनमें सोलापुर और सोलापुर के बार्शी तहसील में भी बारिश से लोगों का हाल बेहाल है.

रेलवे ट्रैक पर भी भरा पानी

नासिक, सोलापुर के अलावा ठाणे में भी बारिश ने बुरा हाल कर दिया है. ठाणे के कलवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी इतना ज्यादा भर गया है कि ट्रेनों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया. नवी मुंबई और भिवंडी में कई इलाकों की सड़कें पानी में डूबी दिखीं. कई जगहों पर लोकल ट्रेनों की पटरियां भी पानी में डूब गईं. ठाणे स्टेशन पर आम लोग लोकल ट्रेन का इंतजार करते दिखे. इस दौरान स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई. तेज बारिश की वजह से मुंबई की लाइफ लाइन माने जाने वाली लोकल ट्रेन की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के तटीय और मध्य इलाकों में वीकेंड में भारी बारिश (Heavy Rainfall) होने की आशंका जताई है. मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक रत्नागिरी, रायगड और सिंधुदुर्ग जैसे कुछ तटीय जिलों में शुक्रवार से रविवार तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों में रविवार तक बारिश जारी रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

Kartavya Path: दिल्ली का राजपथ अब कहलाएगा ‘कर्तव्य पथ’, लाल ग्रेनाइट पर अब पैदल चलिए, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Lumpy Skin Disease: लम्पी स्किन डिजीज से अबतक 57 हजार मवेशियों की मौत, केंद्र ने राज्यों को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बन गया है जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बन गया है जरूरी
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget