एक्सप्लोरर

Lumpy Skin Disease: लम्पी स्किन डिजीज से अबतक 57 हजार मवेशियों की मौत, केंद्र ने राज्यों को दी ये सलाह

Lumpy Skin Disease Death: पशुपालन और डेयरी विभाग ने कहा कि अबतक 57 हजार मवेशियों की मौत हो चुकी है और इनमें से लगभग 37,000 राजस्थान में हैं. केंद्र राज्यों को लगातार परामर्श भेज रहा है.

Lumpy Skin Disease Cattle Death: केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि त्वचा पर गांठ बनने की बीमारी लम्पी स्किन डिजीज (Lumpy Skin Disease) के कारण अबतक करीब 57,000 मेवेशियों (Cattle) की मौत हो गयी है. इसको देखते हुए प्रभावित राज्यों से इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिये टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है. बता दें कि त्वचा पर गांठ बनने की बीमारी एक संक्रामक विषाणु (Infectious Virus) जनित बीमारी है, जो मवेशियों को प्रभावित करती है. 

यह बुखार, त्वचा पर गांठ का कारण बनती है और इससे मृत्यु भी हो सकती है. यह रोग मच्छर, मक्खी, ततैया आदि के सीधे संपर्क से और दूषित खाने तथा पानी से फैलता है. इस बीमारी के मुख्य लक्षणों में बुखार, दूध में कमी, त्वचा पर गांठें बनना, नाक और आंखों से स्राव, खाने में समस्या आदि शामिल हैं. कई बार इसके कारण मवेशियों की मौत हो जाती है.

छह से सात राज्यों में फैली बीमारी

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला (Purushottam Rupala) ने अंतरराष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन (IDF) के विश्व डेयरी सम्मेलन के बारे में जानकारी देने के लिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लम्पी स्किन बीमारी गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत छह-सात राज्यों में फैली है. आंध्र प्रदेश में भी कुछ मामले आये हैं. बता दें कि विश्व डेयरी सम्मेलन 12 से 15 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा.

टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री रूपाला ने कहा कि उन्होंने स्थिति का आकलन करने और उसपर अंकुश लगाने के कार्यक्रमों की निगरानी के लिये पांच राज्यों का दौरा किया है. मंत्रालय दैनिक आधार पर स्थिति पर नजर रखे हुए है. मंत्री ने जोर देकर कहा कि बकरियों के लिये टीका (Got Pox Vaccine) बहुत प्रभावी और उपलब्ध है और राज्य सरकारों से टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कहा गया है. रूपाला ने कहा कि गुजरात में स्थिति बेहतर हुई है, जबकि पंजाब और हरियाणा में बीमारी नियंत्रण में है. राजस्थान में यह बीमारी फैली है.

राजस्थान में सबसे ज्यादा मौत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी तक दूध उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है. टीकाकरण बढ़ाकर और मानकों का पालन कर बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है. मंत्री ने राज्यों से मृत मवेशियों को दफनाने के निर्धारित मानकों का पालन करने को कहा. पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव जतिंद्र नाथ स्वैन ने कहा कि अब तक 57,000 मवेशियों की मौत हो चुकी है और इनमें से लगभग 37,000 राजस्थान में हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र राज्यों को लगातार परामर्श भेज रहा है.

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: दुश्मनों के विमान-हेलिकॉप्टर और ड्रोन चुटकियों में होंगे ध्वस्त, भारत की QRSAM मिसाइल का सेना ने किया सफल परीक्षण

Bihar Politics: इन चार फोटो के साथ प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, फिर डिलीट किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget