एक्सप्लोरर

Maharashtra Unlock: महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया का एलान, जिलों को 5 लेवल में बांटा जाएगा

महाराष्ट्र में कोविड से मरने वाले लोगों की संख्या 97,000 के पार पहुंच गई है. मुंबई में बुधवार को नए मामले 923 से बढ़कर अगले दिन 985 हो गए और शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 708,026 तक पहुंच गई.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है. इसी को देखते हुए राज्य के कुछ जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया का एलान किया गया है. महाराष्ट्र अनलॉक की प्रक्रिया 5 चरणों में होगी. सोमवार से राज्य में सकारात्मकता दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी.

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य को पांच लेवल 1, 2, 3, 4, 5 के तहत अनलॉक किया जाएगा. लेवल 1 के तहत जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम और बेड की उपलब्धता 75 फीसदी से ज्यादा है, उन्हें अनलॉक किया जाएगा. इन जिलों को पूरी तरह से अनलॉक कर दिया जाएगा. बाजार के साथ-साथ यहां थिएटर और मॉल भी खुल जाएंगे. 

लेवल 2 के तहत जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम और बेड की उपलब्धता 60-65 फीसदी है, वहां कम ढील दी जाएगी. मुंबई लेवल-2 में है. लेकिन यहां अभी आम लोगों को लोकल ट्रेन में सफर की इजाजत नहीं मिलेगी. यहां मॉल और थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे. लेवल-3 में 5 से 10 फीसदी पॉजिटिविटी रेट और 40 फीसदी ऑक्सीजन आक्यूपेंसी वाले क्षेत्रों को रखा जाएगा.

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की स्थिति
महाराष्ट्र में कोविड से अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 97,000 के पार पहुंच गई है. बुधवार को 553 मौतों की तुलना में, राज्य में 643 मौतें (307 ताजा और 336 पिछली मौतें) हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या 97,394 हो गई. 

मुंबई में बुधवार को नए मामले 923 से बढ़कर अगले दिन 985 हो गए और शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 708,026 तक पहुंच गई. बुधवार को मौतों की संख्या 31 से घटकर अगले दिन 27 हो गई. देश की वाणिज्यिक राजधानी में अब तक 14,907 मौतें हो चुकी हैं. एक्टिव मामलों की संख्या 216,016 से घटकर अब 204,974 हो गई है, क्योंकि अन्य 25,617 पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीज घर लौट आए. कुल मिलाकर 54 लाख 86 हजार 206 हो गए, जबकि ठीक होने की दर 94.54 फीसदी से बढ़कर 94.73 फीसदी हो गई.

ये भी पढ़ें-
कोरोना की दूसरी लहर से शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हुए- CSE

भारत में फंसे विदेशियों की वीजा वैधता 31 अगस्त तक बढ़ाई गई, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget